अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफराजनीति

अपराध रोकने में पूरी तरह अक्षम हैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार : विजय सिन्हा

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। आज वरिष्ठ भाजपा नेता एवं नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा रहुईं प्रखंड के मोरा तालाब गांव पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा नेता मदन सिंह के मृतक भाई के आश्रितों से मुलाकात की। एक दिन पूर्व भाजपा नेता मदन सिंह के भाई गब्बर सिंह की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने नीतीश कुमार के ऊपर कटाक्ष करते हुए कहा कि मंगलवार को नीतीश कुमार नालंदा जिले में होते हुए भी पीड़ित परिवार का आंसू पोछने तक नहीं आए।

उन्होंने कहा कि अपराधियों को नेताओं का संरक्षण प्राप्त है, इसलिए पूरे बिहार में अपराध चरम पर पहुंच गया है। सीएम नीतीश कुमार से जब गृह विभाग नहीं संभाल रहा तो उन्हें इस पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपराध रोकने में पूरी तरह अक्षम है इसलिए नालंदा को अपराधियों के हवाले कर दिया है।

उन्होंने कहा कि पटना में बालू माफियाओं के द्वारा अंधाधुंध फायरिंग के बावजूद सरकार अभी तक चुप क्यों है।

उन्होंने कहा कि आज नीतीश कुमार की सरकार माफियाओं की सरकार बनकर रह गई है। भू माफियाओं बालू माफियाओं को सरकार का खुलकर संरक्षण मिल रहा है। बिहार में यह सरकार शासन सुशासन के लिए नहीं, बल्कि कुशासन और दुःशासन की जमात बैठी है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=-_l9o4DRLbE[/embedyt]

दहेज की खातिर नव विवाहिता की गला दबाकर हत्या का आरोप

हिलसा के जदयू विधायक के साथ गाली गलौज कर बदमाशों ने तानी पिस्टल

बिहारशरीफ सदर अस्पताल में नर्स के साथ मारपीट के बाद हड़ताल पर गए SNCU कर्मी

नालंदा डीएम ने इसलामपुर मां दुर्गा बड़ी महारानी मंदिर में पूजा अर्चना कर माँगी मन्नतें

होटल में जिस्मफरोशी का धंधा करने से इंकार करने पर पत्नी पर उड़ेला खौलता पानी, हालत गंभीर

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।