नालंदाहिलसा

नालंदा डीएम ने इसलामपुर मां दुर्गा बड़ी महारानी मंदिर में पूजा अर्चना कर माँगी मन्नतें

Nalanda DM offered prayers at Islampur Maa Durga Badi Maharani Temple and made vows 2इस्लामपुर (नालंदा दर्पण)। स्थानीय इस्लामपुर बाजार अवस्थित प्राचीन माँ दुर्गा बड़ी महारानी की मंडप में नालंदा जिलाधिकारी शशांक शुभंकर और हिलसा अनुमंडल पदाधिकारी सुधीर कुमार पहुंचे और मंडप के नीचे गर्भ गृह में विराजमान महाकाली, महालक्ष्मी और महासरस्वती पिंडी की पूजा-अर्चना की।

इसके बाद जिलाधिकारी ने दुर्गा पूजा मेला का जायजा लिया और इस दौरान उन्होंने लोगों से दुर्गा पूजा महोत्सव शांतिपूर्ण तरीके से मनाने अपील की।Nalanda DM offered prayers at Islampur Maa Durga Badi Maharani Temple and made vows 3

इस मौके पर एसपी अशोक मिश्रा, डीएसपी सुमीत कुमार, इंस्पेक्टर जीतेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, पूजा प्रबंध समिति अध्यक्ष प्रो. उमेश प्रसाद, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय साहू,प्रेम कुशवाहा, शिवदानी पांडेय, राधे लाल गुप्ता, रवि सिंह, पिंटू कुमार, अनील कुमार, समाजसेवी राजेश खन्ना आदि लोग मौजूद थे।

 

 

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=kvLTzp_F_T4[/embedyt]

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।