अपनी धर्मपत्नी की 18वीं पुण्यतिथि पर भी गांव नहीं पहुंचे नीतीश

नालंदा दर्पण डेस्क। बिहार के सीएम नीतीश कुमार बीते मंगलवार को नालंदा के हरनौत प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अपने पैतृक गांव कल्याणबीघा धर्मपत्नी स्व मंजू देवी की 18वीं पुण्यतिथि के मौके पर भी नहीं पहुंचे। उनकी अनुपस्थिति में उनके पुत्र निशांत कुमार ने सारी रस्म अदायगी की।

बताया जाता है कि वे कल्याण बिगहा आने वाले थे, लेकिन अचानक तबियत खराब हो जाने के कारण सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए, जिनमें गांव आगमन भी तय था। साथ ही उनके आगमन को लेकर सभी तैयारियां कर ली गई थीं।

वहीं यह पहला अवसर है कि सीएम नीतीश कुमार की अनुपस्थिति में उनके पुत्र निशांत कुमार ने अपनी माता स्व मंजू देवी की 18 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर कल्याणबिगहा स्थित कविराज राम लखन सिंह स्मृति वाटिका में प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

ट्रेंडिंग न्यूज