नालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीर

सीएम नीतीश कुमार पहुंचे राजगीर, विकास कार्यों की कर रहे हवाई निरीक्षण

राजगीर (नालंदा दर्पण)। रविवार दोपहर कड़ी सुरक्षा के बीच सीएम नीतीश कुमार पटना से सड़क मार्ग से राजगीर पहुंचे, जहां नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार सहित अन्य ने उनका स्वागत किया।

उसके बाद सीएम सर्किट हाउस में थोड़ी देर वरीय पदाधिकारियों के साथ बातचीत के बाद हॉकी मैदान से हेलिकॉप्टर के द्वारा राजगीर के विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों का हवाई निरीक्षण किया।

CM Nitish Kumar reached Rajgir reviewing development works 1उन्होंने राजगीर में विकास कार्यों की समीक्षा के लिए हवाई निरीक्षण पर निकले। जिनमें गंगा नदी के पानी को राजगीर तथा गया में ले जाए जा रहे परियोजना का जायजा भी लिया। साथ वह अन्य लंबित विकास कार्यों का भी जायजा ले रहे हैं।

सांसद कौशलेंद्र कुमार ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि नीतीश कुमार की चिंता बिहार के विकास की है। वे विकास कार्यों को गति देने के लिए राजगीर पहुंचे हैं। वे राजगीर के विकास के लिए विभिन्न मुद्दों पर पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे।

इस मौके पर डीएम योगेन्द्र सिंह,एसपी हरि एस प्रसाथ, राजगीर एसडीओ संजय कुमार, डीएसपी सोमनाथ प्रसाद, थानाध्यक्ष दीपक कुमार तथा जदयू नेत्री मीरा देवी भी उपस्थित थीं।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।