नालंदाबिग ब्रेकिंगमीडियाशिक्षा

सोशल मीडिया पर टिप्पणी करना शिक्षिका को पड़ा महंगा, कटा 7 दिन का वेतन

नालंदा दर्पण डेस्क। बिहार शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेशों को लेकर सोशल मीडिया पर टिप्पणी करना पटना जिले में एक शिक्षिका को काफी महंगा पड़ा है। अपर मुख्य सचिव केके पाठक के निर्देश पर जिला शिक्षा कार्यक्रम पदाधिकारी ने उक्त शिक्षिका पर कार्रवाई करते हुए सात  दिन का वेतन काटने का फरमान सुनाया है।

पटना जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने बाँकीपुर राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिका सीमा कुमारी से सोशल मिडिया पर की गयी टिप्पणी के आलोक में स्पष्टीकरण मांगा है।

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने लिखा है कि आपके द्वारा दिनांक 16.मई, 2024 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विभाग एवं सरकार के विरूद्ध अनावश्यक टिप्पणी की गयी है, जिसमें आपके द्वारा कहा गया है कि शिक्षक की मानसिकता से खिलवाड़ किया जा रहा है, जो शिक्षक पद के आचरण के विरूद्ध है।

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने आगे लिखा है कि इस घटना पर विभाग ने संज्ञान लिया है एवं निर्देश प्राप्त हुआ है कि आपके इस कृत्य के लिए मई माह से सात दिन का वेतन कटौती कर लिया जाय। उक्त के आलोक में आपका सात दिनों की वेतन की कटौती की जाती है।

साथ ही, उक्त के आलोक में आप अपना स्पष्टीकरण 24 घंटे के अंदर इस कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। अन्यथा आपके विरूद्ध अनुशासनिक कार्रवाई भी प्रारंभ करने की बाध्यता होगी। इस पर जिला शिक्षा पदाधिकारी की सहमती प्राप्त है।

छात्रों की 50% से कम उपस्थिति पर हेडमास्टर का कटेगा वेतन

नालंदा पुरातत्व संग्रहालय: जहां देखें जाते हैं दुनिया के सबसे अधिक पुरावशेष

भाभी संग अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी की हत्या

शिक्षक ने स्कूल में बद कर छात्रा संग की थी छेड़खानी, एफआईआर दर्ज

पीपीयूः वोकेशनल कोर्स में अबतक नहीं मिली नामांकन की अनुमति

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा राजगीर वेणुवन की झुरमुट में देखें मुस्कुराते भगवान बुद्ध