Monday, February 16, 2026
अन्य

    Crime in Chandi: 2 गुटों के बीच हुई मारपीट, रोड़ेबाजी एवं गोलीबारी, 3 जख्मी, 4 गिरफ्तार

    चंडी (नालंदा दर्पण)। चंडी थाना क्षेत्र (Crime in Chandi) अंतर्गत भिनसेन बिगहा गांव में शनिवार को भूमि विवाद के कारण दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, रोड़ेबाजी एवं गोलबारी की घटना घटी है। पुलिस ने इस मामले में अबतक चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

    इस घटना में गोली लगने से राजाराम नामक एक व्यक्ति गोली लगने से जख्मी हो गया, जिन्हें पटना रेफर किया गया है। वहीं रोड़ेबाजी की घटना में इंद्रदेव गोप व बाल्मिकी का सिर फट गया है, जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

    इस मामले में दोनों पक्षों ने एफआईआर के लिए आवेदन दिया है। एक पक्ष के जितेन्द्र कुमार ने गणेश कुमार, बाल्मिकी यादव, इंद्रदेव गोप, चिंटू गोप, विनोद गोप समेत अन्य आरोपित बनाया है।

    उनका आरोप है कि वे अपना खेत जोत रहे थे। तभी आरोपित वहां पहुंचे और गोली चला दी। उनके पिता को गोली लगी। इसके बाद बदमाश मारपीट करने लगे।

    दूसरे पक्ष के इंद्रदेव गोप ने मुकेश कुमार, टुनटुन गोप, जीतेन्द्र कुमार, सत्येन्द्र कुमार, रामाराम गोप आदि को आरोपित बनाया है। उनका आरोप है कि आरोपित उनका खेत जोत रहे थे। विरोध करने पर मारपीट व रोड़ेबाजी की।

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    आपकी खबरें

    error: Content is protected !!
    शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा