अन्य
    Wednesday, November 12, 2025
    अन्य
      Homeनालंदानालंदा DM ने सामान्य शाखा के लिपिक को किया सस्पेंड, ली रिश्वत, जानें मामला

      नालंदा DM ने सामान्य शाखा के लिपिक को किया सस्पेंड, ली रिश्वत, जानें मामला

      बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर प्रथम दृष्टया सत्य पाते हुए जिला सामान्य शाखा के एक लिपिक को सस्पेंड कर दिया है और उसके खिलाफ उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में एक एक जांच टीम का गठन किया है। 

      बताया जाता है कि जिलाधिकारी ने यह कार्रवाई नालंदा जिले के मानपुर थाना अंतर्गत मकदुमपुर गाव निवासी विकास कुमार पासवान की शिकायत पर किया है। जिला सामान्य शाखा में कार्यरत निम्न वर्गीय लिपिक पंकज कुमार पर आरोप है कि चौकीदार के पद पर नियुक्ति कराने के लिए उनसे तीस हजार रूपए रिश्वत ली है।

      जिलाधिकारी ने उक्त आरोप को गंभीर प्रकृति और आवेदक द्वारा दिये गये दस्तावेजों से प्रथम दृष्टया सत्य प्रतीत माना है। इसीलिए उक्त आरोप की जांच हेतु उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में एक जिला निगरानी धावा दल को प्राधिकृत किया है।

      उक्त अवधि में जांच प्रभावित न हो एवं आरोप की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने लिपिक पंकज कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में लिपिक का मुख्यालय प्रखण्ड कार्यालय नूरसराय निर्धारित किया गया है। वहीं निलंबित लिपिक को नियमानुसार जीवन यापन भत्ता निर्धारित मुख्यालय से प्राप्त उपस्थिति विवरणी के आधार पर देय होगा।

      RELATED ARTICLES

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

      - Advertisment -
      - Advertisment -

      Most Popular

      - Advertisment -
      शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा