LJP (R) की जनसंवाद में उमड़ी कार्यकर्ताओं की भीड़, बोले चिराग पासवान…

नालंदा दर्पण डेस्क। आज लोक शक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान नालंदा जिला के नूरसराय प्रखंड पहुंचे, जहां उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल स्टेडियम में आयोजित एक विशाल जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित किया।

Crowd of workers gathered at LJPRs public meeting Chirag Paswan said. 2गौरतलब है कि इस जनसंवाद कार्यक्रम में 20 प्रखंड के हजारों कार्यकर्ताओं ने  शिरकत किया। अपने नेता को सुनने के लिए भारी संख्या में लोजपा कार्यकर्ता सरदार वल्लभभाई पटेल स्टेडियम में पहुंचे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल माला एवं चांदी का मुकुट पहनाकर चिराग पासवान का भव्य स्वागत किया।

इस मौके पर चिराग पासवान ने कहा कि जिस तरीके से विपक्ष एक रणनीति के तहत संसद को नहीं चलने दिया और जिस तरीके से संसद की गतिविधियों को बाधित किया, वह ठीक नहीं है। क्षेत्र की जनता संसद में तख्तियां दिखाने के लिए नहीं चुनती है। क्षेत्र से जुड़े हुए विषयों को लेकर सवाल उठाने के लिए चुनकर भेजती है।Crowd of workers gathered at LJPRs public meeting Chirag Paswan said

चिराग पासवान ने कहा कि जितने भी ज्वलंत विषय हैं। उसका समाधान मौजूदा केंद्र और हमारे प्रधानमंत्री के द्वारा कर दिया गया है। भले वह राम जन्मभूमि से जुड़ा हुआ विवाद रहा हो। चाहे वह धारा 370 हटाने की बात रही हो या वूमेन रिजर्वेशन बिल, जो दशकों से लंबित पड़ा हुआ था। इन तमाम ज्वलंत विषयों का एक सुखद अंजाम मौजूदा सरकार के द्वारा दे दिया गया है।

उन्होंने आगो कहा कि ऐसे में विपक्ष के पास अब कहने के लिए बचा नहीं है। राम जन्मभूमि पर 90 के दशक से राजनीति होती आ रही है। बिहार में 40 की 40 सीटें जीतने की बात हम लोग करते हैं। नालंदा लोकसभा जो मुख्यमंत्री का गृह जिला है, मुख्यमंत्री को लगता है कि उनका एक क्षत्र राज है और यह हकीकत भी है।

चिराग पासवान ने आगे कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में अकेले लड़ने के बावजूद मात्र दो सीटों पर सिमट गए थे। उस वक्त भी नालंदा जीते थे। 2019 चुनाव में तो गठबंधन के सहारे जीते थे, पर 2024 चुनाव में कम से कम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपना गृह जिला तो नहीं बचा पाएंगे।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=CwqYaVDltR0[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=e4IWV9sYu7k[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=zUdmkyUHh18[/embedyt]

[embedyt] https://youtu.be/mp1YYwGPkkM?si=CjH956yedoy1QrrV[/embedyt]

Show More

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker