नालंदाफीचर्डभ्रष्टाचारराजगीरसिलाव

सड़ा चावल और कम अनाज को लेकर डीलरों ने की हड़ताल

सिलाव (नालंदा दर्पण रिपोर्टर)। सड़ा चावल तथा कम अनाज देने के विरोध में प्रखंड के सभी जनवितरण प्रणाली के दुकानदार (डीलर) हड़ताल पर चले गये है। सभी डीलरों ने बैठक कर एक सुर से कहा कि नये गोदाम प्रवर्धक ब्यूटी कुमारी की यहां नियुक्ति हुई है, तब से यहा मामाला बढ़ गया है।

डीलर संघ के अध्यक्ष रामनुज सिंह ने कहा कि रामनगर गोदाम से मिलने वाली चावल इतना खराब रहता है कि इसे जानवार भी नहीं खा सकता है। प्रत्येक बोरा में पांच से सात किलो तक आनाज कम रहने से उन्हें कठिनाई का समाना करना पड़ता है।

विशेष रूप से आये गोदाम में आये चार ट्रक चावल अत्यन्त घटिया क्वालिटी की है। अच्छा क्वालिटी का चावल उपलब्ध नहीं कराया जाता है तथा अनाज के बोरो का सही वजन नहीं दिया जाता है। वे लोग अनाज का वितरण नही करेंगे। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के सभी जनविरण प्रणाली के दुकानदार मौजूद थे।

उन्होने कहा कि महिला पदाधिकारी होने के कारण वे लोग ज्यादा कुछ नही कह सकते हैं। कई डीलरों ने बताया कि तेल कि मात्रा भी कम रहती है। शिकायत करने पर गोदाम प्रबंधक के दवारा धमकी दी जाती है।

उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी जिला के अधिकारी को भी दी जायेगी। इस संबंध में गोदाम इंचार्ज ब्यूटी कुमारी ने कहा की चावल हम नहीं खरीदते हैं। चावल उपर से आता है। जो अनाज आता है, हम वही वितरित करते है। इधर डीलर चावल उठाने के लिए तैयार नहीं है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.