राजगीर स्टेशन से श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या तक रेलवे कनेक्टिविटी की मांग

राजगीर (नालंदा दर्पण)। महात्मा बुद्ध और तीर्थंकर महावीर स्वामी की कर्मभूमि राजगीर को श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या से रेलवे कनेक्टिविटी की मांग होने लगी है। राजगीर से वाराणसी तक चलने वाली बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस को अयोध्या तक चलने की मांग शहर वासियों द्वारा की गयी है।

पर्यटकों का मानना है कि अयोध्या तक इस रेलगाड़ी के परिचालन से पर्यटन और तीर्थाटन करने वाले लोगों को काफी सहूलियत होगी। इससे रेलवे को भी अच्छी खासी राजस्व की प्राप्ति होगी।

पर्यटक शहर राजगीर और भगवान श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या दोनों को अद्भुत और अलौकिक रूप से सजाया और संवारा गया है। पर्यटक और सनातन धर्मावलंबियों में इस बात को लेकर काफी ज्यादा उत्सुकता है कि दोनों धार्मिक स्थलों की रेलवे कनेक्टिविटी होने से श्रद्धालुओं के आवागमन में सहूलियत होगी।राजगीर से रात्रि में चलकर सुबह अयोध्या पहुंचेंगे और शाम में अयोध्या से चलकर सुबह राजगीर पहुंचेंगे।

पर्यटकों का कहना है कि मगध की ऐतिहासिक राजधानी राजगीर से अयोध्या के लिए कोई रेलगाड़ी नहीं है। यहां के लोगों को अयोध्या जाने के लिए पटना से रेल पकड़नी पड़ती है। बुद्ध पूर्णिमा को अयोध्या तक विस्तार करने से राजगीर और नालंदा के अला नवादा, शेखपुरा, गया और जहानाबाद के पूर्वी भाग की आबादी के अलावा कोडरमा और गिरिडीह के लोगों को भी अयोध्या जाना आसान हो जाएगा।

पर्यटक मगध की राजधानी राजगीर के अलावे आसपास के जिलों के लोग अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए ललाइत हैं। इसलिए राजगीर से सीधी कनेक्टिविटी के लिए बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस को बनारस से अयोध्या तक चलाने की पहल रेलवे मंत्रालय द्वारा की जानी चाहिए।

मजदूर की पीट-पीटकर हत्या मामले में दोषी चंडी के 3 लोगों को उम्रकैद

बिहारशरीफ में ‘स्मार्ट लापरवाही’ से स्कूल की दीवार गिरी, कई जख्मी, दो गंभीर

पैसों की लेनदेन के विवाद में बी फार्मा के छात्र को गोली मारी

चिकसौरा थाना पुलिस ने किया मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, 3 धंधेबाज गिरफ्तार

अचानक खलिहान में लगी आग में 12 बीघा खेत की फसल राख

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future