नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

रहुई को स्टेशन बनाने और श्रमजीवि व इंटरसीटी ट्रेन के ठहराव को लेकर धरना, सांसद ने दिया आश्वासन

बिहार शरीफ (आशीष कुमार)। रहुई हॉल्ट को स्टेशन बनाने और श्रमजीवि एवं इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव को लेकर रहुई, कादीबीघा समेत अन्य गांवों के लोगों ने ट्रैक के समीप शांति पूर्ण धरना दिया।

इस मौके पर ग्रामीणों की मांग पर पहुंचे नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि ग्रामीणों की बात को रेल मंत्री तक पहुंचाया जाएगा। ताकि इस प्रखंड के लोगों की समस्या का निदान हो सके।

उन्होंने कहा कि जब केंद्र में नीतीश कुमार रेल मंत्री थे। तब यह रहुई रोड स्टेशन कहलाता था। जैसे ही केंद्र में मोदी सरकार आई वैसे ही रहुई रोड के साथ अनदेखी करते हुए इससे स्टेशन का दर्जा छीन लिया गया। इस इलाके के लोगों की यह मांग जायज है।Dharna for making Rahui a station and stoppage of Shramjeevi and Intercity train MP assured 2

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »