नालंदाशिक्षाहिलसा

संत जोसफ खुदागंज के निदेशक को सिक्किम के राज्यपाल ने किया सम्मानित

इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद चौरसिया एवं बिहार के उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ ने इस्लामपुर प्रखंड के खुदागंज बाजार में स्थित संत जोसफ पब्लिक स्कूल के निदेशक विक्की कुमार सिंह को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु आज पटना के प्रतिष्ठित होटल मौर्या में प्रतीक चिन्ह, प्रस्सति पत्र, अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

विदित हो कि निदेशक को इस से पहले भी कई राजकीय एवम राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। निदेशक के सम्मानित होने पर स्कूली बच्चों एवं शिक्षकों में हर्ष व्याप्त है।

इस अवसर पर निदेशक विक्की कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा ऐसा अस्त्र है, जिससे चाँद एवं मंगल ग्रह को भी फतह किया जा सकता है।

उन्होंने अभिभावकों से अपील किया कि आप एक रोटी कम खाये, पर अपने बच्चों को जरूर पढ़ाए।

निदेशक के सम्मानित होने पर चिकित्सक लक्ष्मी नारायण, पैक्स अध्यक्ष राजेश मिस्त्री, विद्यालय के प्रिंसिपल इंजीनियर सचिन, उपप्रधान सुशील कुमार, नीतू सिंह, पुनीत सिंह, स्वरा सिंह, राजा मिस्त्री, निधि, आरती, चंदन, मुकुल आदि ने उन्हें बधाई दी है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »