आगलगी में लाखों की फसल राख होने से किसानों में छाई मायूसी

इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। इसलामपुर प्रखंड के कोलइया गांव में आग लगने से हजारों की संपत्ति जलकर नुकसान हो गया है। पीड़ित किसान अवधेश महतो और उमेश महतो ने वताया कि खलिहान मे चार बीघा खेत का रखा मसूर और दो बीघा खेत का रखा चन्ना समेत दो नेवारी का पूंज जलकर राख हो गया है। लगी आग पर ग्रामीणों द्वारा काबू पाया गया है। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।

Disappointment prevailed among the farmers due to burning of crops worth lakhs in the fireवहीं इसी थाना के पचलोवा गांव के खंधा वाली खेत में लगी गेहूं फसल में आग लगने से लाखों का फसल जलकर बर्वाद हो गया है। जिसके कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

दमकलकर्मी धीरज कुमार व चालक संदीप कुमार ने बताया कि कृष्णवल्लव प्रसाद, अरविंद प्रसाद, धर्मवीर प्रसाद, वीरेंद्र प्रसाद, विनय प्रसाद, जयप्रकाश, सतीश कुमार, पप्पू प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, सुखदेव प्रसाद, कमलेश प्रसाद, रामवचन प्रसाद, विजेंद्र प्रसाद  के खेत में लगी गेहूं फसल में आग लगने सें लाखों का नुकसान हो गया है। लगी आग पर ग्रामीणों के सहयोग से दमकल से काबू पाया गया है। आगलगी का कारण पता नहीं चल सका है।

इधर खुदागंज थाना के रसुली विगहा गांव में कृष्णा दास के फूसनुमा मकान में आग लगने से कपड़ा, अनाज, रुपया, वर्तन आदि सहित लगभग ढेड़ लाख की संपति जलकर नुकसान हो गया है। वहां भी ग्रामीणो के सहयोग से दमकल से काबू पाया गया है। घटना का कारण पता नहीं चल सका है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »