राजनीतिहिलसा

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पार्टी का 43वां स्थापना दिवस

नगरनौसा (नालंदा)। भाजपा के 43वां स्थापना दिवस नगरनौसा प्रखंड भाजपा कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया।इस मौके पर भाजपा के मंडलाध्यक्ष सतीश कुमार ने पार्टी कार्यालय में पार्टी का झंडा फहराया।

इस मौके पर मंडलाध्यक्ष सतीश कुमार ने कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या से बनी हुई है। भाजपा जमीन पर काम करके आगे बढ़ी है। भाजपा गाँवों में, खेतों-खलियानों में, ग़रीबों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर, तपकर आगे बढ़ी है। इसी के लिए भाजपा कार्यकर्ता दिन-रात दौड़ता है। भागता है। काम करता है। वो रुकता नहीं है, थकता नहीं है, झुकता भी नहीं है। भाजपा समंदर जैसी महान शक्तियों का मुकाबला करने में पहले से कहीं ज्यादा तैयार है।भाजपा लोगों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करती रही है। भाजपा एक भारत, श्रेष्ठ भारत के मंत्र पर चल रही है।परिवारवादी पार्टियां लोकतंत्र के लिए खतरा है। भाजपा के कार्यकर्ता लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए लड़ रहे हैं और कई ने तो बलिदान भी दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन कल्याण योजना का सत प्रतिशत लाभ समाज की आखिरी व्यक्ति तक पहुंच रहा है।

मौके पर पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों व केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।मौके पर प्रखंड महामंत्री अमरजीत सिंह, प्रणवदेव आनंद, उपाध्यक्ष रंजीत कुमार,आईटी प्रखंड अध्यक्ष पवन कुमार, धीरेंद्र कुमार, पवन कुमार, मुकेश कुमार, अभय नंदन पांडेय, अयोध्या राम, कमलेश मांझी, मंटू कुमार, मनीष कुमार, विकास अग्रवाल, भूषण कुमार, रौशन कुमार सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।