दिव्यांगों के बीच ट्राई साईकिल का वितरण, हितग्राहियों ने जताया नाराजगी

बेन (नालंदा दर्पण)। भारत सरकार की एडिप योजना के अन्तर्गत सामाजिक अधिकारिता शिविर लगाकर मंगलवार को बेन प्रखंड में दिव्यांगों के बीच सैंकड़ों ट्राईसाइकिल का वितरण किया गया। लेकिन कुछ हितग्राही ट्राईसाइकिल पाकर अपनी नाराजगी प्रकट की।

ट्राईसाइकिल पाने वाले हितग्राही सौरे गांव के अरविन्द प्रसाद, खैरा गांव के केदार मिस्त्री, अकौना के नृपेंद्र कुमार, विजय कुमार, गौरव कुमार, सीमा कुमारी ने कहा कि दी गई ट्राईसाइकिल दिव्यांगों के काम का नहीं।

कहने का मतलब था कि जो ट्राईसाइकिल दिया गया है, उसे अकेले नहीं चला सकते। एक सहयोगी की जरुरत होगी। ऐसे में यह ट्राईसाइकिल दिव्यांगों के लायक नहीं है। ट्राईसाइकिल ऐसी दी जाती है, जिसे हम चला सकते। उपयोग विहीन ट्राईसाइकिल बांटने का आरोप लगाते हुए इसे दिव्यांगों का अपमान बताया।

वहीं बासवनविगहा के एक दिव्यांग साधुशरण प्रसाद ने कहा कि 80% दिव्यांगता हितग्राही को बैट्री चालित ट्राईसाइकिल देने का प्रावधान है। लेकिन मुझे 80% विकलांगता प्रमाणपत्र के बाबजूद ऐसी ट्राईसाइकिल दी गई है, जिसे उपयोग नहीं किया जा सकता। कुछ हितग्राहियों ने वितरण करने वाले पदाधिकारियों पर अनदेखी करने का आरोप भी लगाया।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker