जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अपराध पीड़ित कल्याण न्यास समिति की बैठक

54 सज़ावार बंदियों द्वारा अर्जित पारिश्रमिक राशि में से कटौती किये गए अंश की राशि का भुगतान संबंधित बंदी के अपराध से पीड़ित व्यक्ति/उत्तराधिकारी को करने की हुई अनुशंसा…

बिहार शरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार अपराध पीड़ित कल्याण न्यास नियमावली 2013 में निहित प्रावधान के आलोक में जिला स्तरीय अपराध पीड़ित कल्याण न्यास समिति की बैठक जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में शुक्रवार संध्या में की गई।

समिति द्वारा मंडल कारा बिहार शरीफ के 30 तथा उपकारा हिलसा के 24 सजावार बंदियों के अपराध से पीड़ित व्यक्ति/ उत्तराधिकारी को संबंधित बंदी द्वारा अर्जित पारिश्रमिक राशि में से कटौती किए गए अंश की राशि का भुगतान करने की अनुशंसा की गई।

समिति की अनुशंसा कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षणालय, गृह विभाग (कारा) को अग्रसारित किया गया। अनुशंसा के आलोक में राशि प्राप्त होने पर जिला प्रधान प्रोवेशन पदाधिकारी द्वारा संबंधित पीड़ित व्यक्ति/उत्तराधिकारी को भुगतान किया जाएगा।

मंडल कारा बिहारशरीफ के 30 सज़ावार बंदियों के अपराध से पीड़ित व्यक्ति/उत्तराधिकारी के लिए 6 लाख 13 हजार 73 रुपए एवं उपकार हिलसा के 24 सजावार बंदियों के अपराध से पीड़ित व्यक्ति/उत्तराधिकारी के लिए एक लाख अठासी हजार सन्तानवे रुपए भुगतान की अनुशंसा समिति द्वारा की गई है।

बैठक में समिति के सदस्य सचिव अधीक्षक मंडल कारा बिहार शरीफ, अधीक्षक उपकारा हिलसा, जिला अभियोजन पदाधिकारी, जिला लेखा पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी प्रधान/ वरीय प्रोबेशन पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »