इसलामपुर के गांव में पेयजल संकट, तसला-बाल्टी लेकर 5 घंटे तक सड़क जाम रखा

इसलामपुर (नालंदा दर्पण। इसलामपुर प्रखंड के ढेकवाहा गांव के पास इसलामपुर जैतीपुर मुख्य मार्ग पर ग्रामीणों व महिलाओं ने पानी की समस्या को लेकर हाथ में तसला और बाल्टी लेकर 5 घंटे तक सड़क जाम कर दिया।

ग्रामीण कुमार लेखु, रौशन पांडेय, अमरेंद्र महतो, हीरामनी देवी, कैली देवी, आदि ने बताया कि सात निश्चय के तहत सरकारी नलकूप से हर घर को पानी मिलता था। लेकिन वकाया के कारण बिजली विभाग के द्वारा लाइन काट दिया गया है।

जिसकी वजह से नलकूप बंद रहने से हर घर को लगभग दस दिनो सें पीने का पानी नही मिल रहा है। लोगो को पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है। पानी का घोर किल्लत से लोग परेशान है।

देवी स्थान के पास और गांव मे एक सरकारी चापाकल है। जहा पर पानी लेने वालो का तांता लगा रहता है। नल से मिलन वाली जल का हालत यह है कि लगभग 250 लोगों के जगह 125 घरो तक ही पानी पहुंचता है। लोग नारा लगा रहे थे कि सरकार का यह हर घर नल योजना हर घर बिल योजना बनकर रह गया है। कोई भी पदाधिकारी सुनने को तैयार नही है।

पानी की समस्या को लेकर सड़क जाम किया गया है। ताकि पदाधिकारियों द्वारा समस्या का निदान करवाया जा सके। जिससे ग्रामीणो को राहत मिल सके। हालांकि सीओ अनुज कुमार प्रशासन के साथ जामस्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाया तथा समस्या से निजात दिलाने के प्रयास करने का अश्वासन दिया। तब जाकर पांच घंटे बा जाम हटा और आवागमन चालू हो सका।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »