नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफहादसा

ट्रैक्टर पलटने से दबकर चालक की मौके पर मौत

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिंद थाना क्षेत्र अंतर्गत विशुनपुर गाँव के समीप आज बुधवार की दोपहर ट्रैक्टर पलटने से उसके नीचे दबकर चालक की मौत हो गई। जिसकी पहचान सिलाव थाना क्षेत्र के धरहरा गाँव निवासी रामाशीष पासवान के (25 वर्षीय) पुत्र सुदय पासवान के रूप में की गई है।

बताया जाता है कि सुदय पासवान चालक अलीपुर चिमनी भठ्ठा पर रहकर ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। बुधवार की दोपहर ट्रैक्टर लेकर मिट्टी लाने चुन्नुचक जा रहा था की अचानक विशुनपुर गांव के समीप ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे गढ्ढे में पलट गई। जिसमें दबकर चालक की मौके पर मौत हो गई।

इस हादसी की जानकारी होते ही घटनास्थल पर आस-पास के काफी लोग जुट गए। सूचना पाकर पहुँची बिंद थाना पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद शव को ट्रैक्टर से बाहर निकाला। मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल दिका। मृतक को एक तीन वर्षीय पुत्री और एक महीने का एक पुत्र भी है।

फिलहाल बिंद थाना पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया है और आगे की प्रक्रिया में जुट गई है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.