नशे में धुत टोटो चालक ने पुल में मारी टक्कर, उत्पाद विभाग के 2 पुलिसकर्मी सहित 3 जख्मी

चंडी (नालंदा दर्पण)। चंडी थाना क्षेत्र के गौढ़ापर गांव के समीप शनिवार की शाम नशे में धुत टोटो चालक ने भागने के फिराक में पुल में टक्कर मार दी। जिससे उसपर सवार उत्पाद विभाग के पुलिसकर्मी सहित टोटो चालक घायल हो गए।

घायलों की पहचान सैप जवान जनार्दन सिंह, आरक्षी शिवेंद्र कुमार एवं टोटो चालक की पहचान नूरसराय थाना क्षेत्र के कथौली गांव निवासी शैलेंद्र कुमार के रूप में किया गया है।

घटना के संबंध में उत्पाद दरोगा प्रिया कुमारी के अनुसार गौढ़ापर गांव के समीप टोटो चालक नशे में धुत होकर हंगामा कर रहा था। जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया।

इसके बाद एहतियातन उस पर दो पुलिस बल को बिठाया गया। तभी भागने के चक्कर में टोटो चालक ने पुल में टक्कर मार दी। जिससे पुलिसकर्मी समेत टोटो चालक जख्मी हो गया।

घायलों को इलाज के लिए चंडी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से बिहार शरीफ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल तीनों का ईलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker