अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

फास्ट फूड दुकानदार ने ग्राहक की नाक में लोहे की सरिया घुसेड़ा

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबेर मोहल्ला में मामूली विवाद को लेकर एक फास्ट फूड दुकानदार ने ग्राहक की नाक में लोहे की सरिया डाल दिया।

दरअसल बबलू कुमार ने अपने बच्चों के लिए फास्ट फूड दुकानदार राहुल कुमार की दुकान पर गया था। फास्ट फूड देने में देरी होने पर दुकानदार राहुल कुमार और ग्राहक बबलू कुमार के बीच विवाद हो गया।

इसी विवाद में दुकानदार ने ग्राहक बबलू कुमार की नाक में चाउमीन बनाने वाली लोहे की सरिया डाल दिया। जिससे बबलू जख्मी हो गया। फिलहाल जख्मी का इलाज बिहार शरीफ सदर अस्पताल में चल रहा है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=A-ZHRN6jrX0[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=rBk-8tt1YPk[/embedyt]

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।