मेडिकल की परीक्षा में असफल होने के भय से आक्रांत छात्रा ने फांसी लगाई

बिंद (नालंदा दर्पण)। बिंद थाना क्षेत्र अंतर्गत इब्राहिमपुर गांव में मेडिकल की परीक्षा की तैयारी में जुटी मुरारी प्रसाद की 20 वर्षीया पुत्री पालनी कुमारी उर्फ गुड्डी कुमारी ने फांसी लगा खुदकुशी कर ली है।

परिजनों के अनुसार बीती रात खाना खाने के बाद गुड्डी अपने कमरे में सोने चली गयी और सुबह जब वह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो घर के लोगों को संदेह हुआ।  इसके बाद कमरे को खुलवाने का प्रयास किया गया। लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी।

इसके बाद पिछले दरवाजे से जब झांक कर देखा तो गुड्डी ओढ़नी का फंदा बना कर लटकी हुई थी। इसके बाद दरवाजा तोड़ कर फंदे से गुड्डी को नीचे उतारा गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

वहीं घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गयी। परिजन ने बताया कि गुड्डी मेडिकल की तैयारी कर रही थी। दो बार उसने नीट की परीक्षा दी थी। जिसमें वह असफल रही थी। फिर नीट का फार्म भरा रहा था। इसी डिप्रेशन में आकर उसने फांसी लगा खुदकुशी कर ली, उसके पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था। जिसमें उसने अपनी मर्जी से खुदकुशी की बात लिख रखी है।

इस संबंध में बिंद थानाध्यक्ष नागेंद्र चौधरी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद उसे बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेजने के बाद बताया कि उन्हें सुसाइड नोट नहीं मिला है। मेडिकल की परीक्षा में असफल होने के बाद सुसाइड की बात सामने आ रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है।

नगरनौसा हाई स्कूल के मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

नालंदा टोल पलाजा के पास अज्ञात वाहन ने 2 बाइक सवार को रौंदा, 2 की मौत, 3 गंभीर

बिहारशरीफ श्रम कल्याण केंद्र में पास पुलिस ने एक महिला चोर को मॉबलींचींग से बचाया

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=eTt1BeTDOt0[/embedyt]

CM नीतीश कुमार की घोषणा बाद ACS केके पाठक का आदेश बना अबूझ पहेली

तेल्हाड़ा पुलिस ने देशी कट्टा और कारतूस के साथ एक अपराधी को पकड़ा

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!
शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा राजगीर वेणुवन की झुरमुट में देखें मुस्कुराते भगवान बुद्ध