गाँव-जवारहादसाहिलसा

धान की 3 पुँज में लगी आग, हजारों का फसल हुआ राख

इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। इसलामपुर प्रखंड के रानीपुर पंचायत के छोटी पैठना गांव के खलिहान में लगी धान की पुँज में आग लगने से हजारो रुपए की संपति जलकर राख हो गया है।

Fire broke out in 3 bunches of paddy thousands of crops turned to ashes 1पीड़ित किशोरी प्रसाद ने बताया कि खलिहान में धान से भरा तीन पुँज लगे थे। अचानक रात में तीनो पुँज में आग लग गया। आग लगने का कारण नहीं पता चल सका है। लगी आग पर ग्रामीणो द्वारा काबू पाया गया है।

इस घटना से सारी मेहनत पर पानी फिर गया है। घटना के बाद परिजनों के बीच बैचैनी बढ गया है। परिवार का भरण पोषण कैसे होगा, सोचना पड़ रहा है।

इस सबंध मे सीओ को सूचना दिया गया है। वहीं जानकारी पाते ही पंचायत मुखिया प्रतिनिधि अनील रविदास ने घटना का जायजा लिया और पदाधिकारियों से पीड़ित को उचित मुआवजा देने की मांग किया है, ताकि राहत मिल सके।

 

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।