राजगीर गांधी टोला से महिला का अर्धनग्न शव बरामद, दुष्कर्म बाद हत्या की आशंका

राजगीर (नांदा दर्पण)। राजगीर थाना पुलिस ने राजगीर नगर अवस्थित गांधी टोला में एक महिला की अर्धनग्न लाश बरामद की। मृतका की पहचान खुदागंज थाना क्षेत्र के केवाली गांव निवासी स्वर्गीय पप्पू पासवान की 43 वर्षीय पत्नी गिरिजा देवी के रूप में की गई।

महिला की लाश मिलने की खबर सुन देखने वालों की भारी भीड़ जमा हो गयी। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया गया और उसके बाद पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतका की हत्या हुई है या उसके आत्महत्या की है। इसका खुलासा पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा। वहीं मृतका के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।

सूत्रों की मानें तो मृतका नाइटी पहनी हुई थी। स्थानीय लोगों के के अनुसार उसके साथ दुष्कर्म किए जाने की आशंका है। मृतका राजगीर के बिचली कुआं स्थित मुहल्ले में किराये के मकान में रहकर जीवकोपार्जन करती थी।

पुलिस के अनुसार वह पाण्डूपोखर पार्क के स्टाफ की रसोईया थी। घटना के कारण के बारे में लोग तरह तरह की लोग बात कर रहे हैं। लेकिन पुलिस घटना के बारे में कुछ नहीं बता रही है।

मुहल्ले के लोगों की माने तो गांधी टोला के मृतका के शव को एक सुनसान जगह पर फेंक दिया गया। जिसकी पहचान रहुई थाना क्षेत्र के भोला कुमार और सरबहदा क्षेत्र के सतीश कुमार यादव द्वारा की गई।

भोला कुमार के अनुसार सतीश कुमार यादव को पांडू पोखर पार्क में काम दिलाने का आश्वासन गिरजा देवी द्वारा दिया था। आज ही सतीश कुमार यादव को पांडू पोखर में काम दिलाना था। लेकिन काम दिलाने के पहले ही वह दुनिया से चली गयी।

बिहारशरीफ में ‘स्मार्ट लापरवाही’ से स्कूल की दीवार गिरी, कई जख्मी, दो गंभीर

पैसों की लेनदेन के विवाद में बी फार्मा के छात्र को गोली मारी

चिकसौरा थाना पुलिस ने किया मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, 3 धंधेबाज गिरफ्तार

अचानक खलिहान में लगी आग में 12 बीघा खेत की फसल राख

हिलसा नगर में अधिवक्ता लिपिक को मारकर फंदा से लटका दिया

Show More

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker