बिलोशिनि अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपीलीय प्राधिकार में हुई 25 मामलों की सुनवाई

    Date:

    बिहार शरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपीलीय प्राधिकार के रूप में नालंदा जिलाधिकारी द्वारा आज 25 मामले की सुनवाई की गई।

    इनमें से कुछ मामलों का निवारण सुनवाई से पूर्व ही संबंधित लोक प्राधिकार द्वारा किया गया तथा कुछ मामलों में निवारण हेतु संबंधित लोक प्राधिकार के पदाधिकारियों को आदेश दिया गया।

    अस्थावां के परिवादी संतोष कुमार वर्मा द्वारा एक ही भू-खंड का दो लोगों के नाम से लगान रसीद काटे जाने के के संबंध में परिवाद दायर किया गया।

    उक्त परिवाद की सुनवाई के क्रम में द्वितीय अपीलीय प्राधिकार द्वारा अंचलाधिकारी अस्थावां को अपना स्पष्ट जांच प्रतिवेदन भूमि सुधार उप समाहर्त्ता बिहार शरीफ के समक्ष प्रस्तुत करने को कहा गया, जो अंचलाधिकारी के प्रतिवेदन के आलोक में सम्पूर्ण मामले की जांच कर स्पष्ट प्रतिवेदन के साथ अगली सुनवाई में रिपोर्ट करेंगे।

    अतिक्रमण से संबंधित तीन अलग-अलग मामलों में संबंधित अंचलाधिकारी द्वारा अतिक्रमण हटाने की जानकारी दी गई तथा दो अन्य मामलों में अतिक्रमण हटाने के लिए तिथि के निर्धारण किये जाने की सूचना दी गई।

    चंडी के लाल मोहन प्रसाद एवं कलवा देवी के अलग-अलग मामलों में प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण) के लाभ से वंचित रहने का परिवाद दायर किया गया था।

    प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि दोनों ही मामलों में परिवादी को आवास योजना के देय किश्त का भुगतान किया गया है।दोनों परिवादी द्वारा भी लाभ मिलने की बात कही गई।

    राजगीर के मंतोश प्रसाद द्वारा रैयती भूमि में रास्ता को लेकर विवाद से संबंधित परिवाद में अंचलाधिकारी राजगीर को अगली सुनवाई में स्पष्ट रिपोर्ट के साथ तलब किया गया।

    कुछ अन्य मामलों में संबंधित लोक प्राधिकार के पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिया गया।

    1 COMMENT

    Comments are closed.

    Subscribe

    More like News
    Nalanda Darpan News

    प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना बना साइबर फ्रॉड का बड़ा जरिया

    राजगीर (नालंदा दर्पण)। प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना जो छोटे...

    बिहारशरीफ मॉडल हॉस्पिटल: नशेड़ियों और जुआरियों अड्डा बना मुर्दाघर

    बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था खासकर...

    बिहार खेल विश्वविद्यालय राजगीर: एथलेटिक्स और क्रिकेट में स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू

    राजगीर (नालंदा दर्पण)। बिहार खेल विश्वविद्यालय राजगीर में एकेडमिक...

    ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकों को मिला शिकायत निवारण का बड़ा मंच

    बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार शिक्षा विभाग ने सरकारी शिक्षकों...
    error: Content is protected !!