अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

थरथरी थाना क्षेत्र में भीषण गोलीबारी, एक गंभीर, एक गिरफ्तार

थरथरी (नालंदा दर्पण)। थरथरी थाना क्षेत्र अंतर्गत झूलन बिगहा गांव में बीते 17 फरवरी की संध्या करीब 8:30 बजे गोलीबारी की घटना घटित हुई है। इस दौरान गोली लगने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया है।

थानाध्यक्ष थरथरी थाना ने जब मौके पर जाकर जांच की तो पाया कि गांव के निवासी अरविन्द कुमार उर्फ मुखिया जी का अपने पड़ोसी से पहले से विवाद चला आ रहा था। इसी विवाद के चलते गोलीबारी की यह घटना घटी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद गोलीबारी शुरू हो गई। जिसमें अरविन्द कुमार उर्फ मुखिया जी के पेट एवं बांह पर गोली लग गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तत्काल इलाज के लिए पटना ले जाया, जहां चिकित्सकों ने उनकी स्थिति सामान्य बताई है।

जख्मी अरविन्द कुमार की पत्नी अंजु देवी के द्वारा दिए गए फर्द बयान के आधार पर पुलिस ने थरथरी थाना कांड संख्या-19/25, दिनांक 18.02.25 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 190/191(2)/191(3)/118/109 बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत बारह नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

इस कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त झूलन बिगहा गांव अमरेन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

Admin

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Admin) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future