अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

सीसीटीवी में कैद हुआ विजिलेंस सुपरिटेंडेंट के घर में भीषण चोरी

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार थाना क्षेत्र अंतर्गत कंटाही मोहल्ला में बीती रात बदमाशों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया। यह वारदात अहमदाबाद में विजिलेंस सुपरिटेंडेंट के पद पर कार्यरत मुन्ना यादव के घर में हुई। जहां लाखों रुपये के जेवरात, नगदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर लिए गए। चोरी की पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

पीड़ित मुन्ना यादव की मां शांति देवी ने बताया कि रोजाना की तरह जब वह सुबह अपने बेटे के घर के पास पहुंचीं तो उन्होंने देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ है। पहले उन्हें लगा कि उनका बेटा अहमदाबाद से वापस आ गया है। लेकिन जब वह अंदर गईं तो वहां का नजारा देख हैरान रह गईं। घर के सभी कमरे खुले हुए थे और सारा सामान बिखरा हुआ था। तुरंत उन्होंने अपने बेटे को फोन कर चोरी की सूचना दी और आसपास के लोगों को भी जानकारी दी।

मुन्ना यादव अहमदाबाद में विजिलेंस सुपरिटेंडेंट के पद पर कार्यरत हैं और वहीं अपने परिवार के साथ रहते हैं। पर्व-त्योहारों पर ही वे अपने गृह नगर आते हैं। उनके घर की देखभाल उनकी मां करती हैं, जो पास में ही रहती हैं। चोरी की सूचना मिलने के बाद मुन्ना यादव अहमदाबाद से बिहारशरीफ लौट रहे हैं।

चोरी की घटना में लाखों रुपये के गहने, नगदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी होने की आशंका जताई जा रही है। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई है। जिससे पुलिस को चोरों की पहचान करने में मदद मिल सकती है।

स्थानीय लोगों के अनुसार इस वर्ष मोहल्ले में आधा दर्जन घरों में चोरी हो चुकी है। लेकिन पुलिस अब तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं कर पाई है। इलाके में पुलिस गश्ती न होने के कारण चोरी की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। जिससे स्थानीय लोग दहशत में हैं।

इस मामले में बिहार थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घर पिछले 3-4 महीने से बंद था। जिससे चोरों को वारदात को अंजाम देने में आसानी हुई। आसपास के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। फिलहाल पीड़ित परिवार चोरी गए सामान का आकलन कर रहा है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future