अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो मामले में एक बालक निरूद्ध

करायपरसुराय (नालंदा दर्पण)। करायपरसुराय थाना क्षेत्र अंतर्गत मिलकी हुडारी गांव में अवैध हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर दो देशी कट्टे, एक जिंदा गोली और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। इस कार्रवाई के दौरान एक विधिविरुद्ध बालक को भी निरूद्ध किया गया है।

बताया जाता है कि करायपरसुराय थाना क्षेत्र के ग्राम मिलकी हुडारी निवासी मनिष गोप पिता- मिश्रा प्रसाद एवं दीपक कुमार पिता- संतोष यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें वे अवैध हथियार लहराते नजर आ रहे थे। पुलिस ने इस वीडियो को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया और छापेमारी टीम का गठन किया।

पुलिस टीम ने 17 फरवरी  को मनिष गोप के घर पर छापा मारा। जहां से दो देशी कट्टे, एक जिंदा गोली और एक मोबाइल सेट बरामद किया गया। पुलिस ने विधिवत जप्ती सूची तैयार कर हथियारों को जब्त कर लिया। इस दौरान एक विधिविरुद्ध बालक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया।

उसने पूछताछ के दौरान वायरल वीडियो में दिखाए गए हथियार को बैजू कुमार का बताया। इसके बाद पुलिस ने बैजू कुमार और दीपक कुमार के घरों पर भी छापेमारी की, लेकिन दोनों आरोपी फरार पाए गए।

बरामद अवैध हथियारों और गोलियों के संबंध में करायपरसुराय थाना कांड संख्या- 41/25, दिनांक 18.02.25 के तहत भारतीय शस्त्र अधिनियम की धारा 25 (1-B)A, 26, 35 और 25 (9) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Bihar Sharif covered with red flags regarding Deepnagar garbage dumping yard in nalanda ई BPSC टीचर बच्चों के बीच क्या मिमिया रहा है KK पाठक साहब? ई BPSC टीचर की गुंडई देख लीजिए KK पाठक साहब ! जानें भागवान महावीर के अनमोल विचार