हिलसा SDO का आदेशः सभी विभाग लगाएं नियमित जनता दरबार

कोई भी व्यक्ति यदि किसी समस्या को लेकर कार्यालय पहुंचता है तो उसकी बात को गंभीरता से सुना जाए और तय समय सीमा में उसका समाधान सुनिश्चित किया जाए : SDO अमित कुमार पटेल

हिलसा (नालंदा दर्पण)। हिलसा प्रखंड कार्यालय के सभागार कक्ष में अनुमंडल स्तरीय एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।  जिसकी अध्यक्षता हिलसा के अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) अमित कुमार पटेल ने की।

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना और उनके त्वरित क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना था।

बैठक में अनुमंडल के अंतर्गत आने वाले सभी विभागों के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। एसडीओ पटेल ने बैठक की शुरुआत करते हुए स्पष्ट कहा कि सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाना ही प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं की अद्यतन जानकारी ली और उन योजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।

एसडीओ ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि वे प्रखंड एवं अंचल स्तर पर नियमित रूप से जनता दरबार का आयोजन करें।

उन्होंने कहा कि जनता की समस्याएं सुनना और उनका त्वरित समाधान प्रशासन की जवाबदेही का हिस्सा है। किसी भी प्रकार की लापरवाही को कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बैठक में उपस्थित सभी बीडीओ को सामाजिक सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड वितरण, पंचायत सरकार भवन निर्माण जैसी प्रमुख योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया।

एसडीओ ने दोहराया कि कोई भी व्यक्ति यदि किसी समस्या को लेकर कार्यालय पहुंचता है तो उसकी बात को गंभीरता से सुना जाए और तय समय सीमा में उसका समाधान सुनिश्चित किया जाए।

एसडीओ पटेल ने स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत सभी सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता बनाए रखने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों से कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ-साथ सतत निगरानी भी रखें। ताकि योजनाओं का वास्तविक लाभ लाभार्थियों तक पहुंच सके।

इस महत्वपूर्ण बैठक में बीडीओ अमर कुमार, राजदेव रजक, प्रशांत कुमार, ओम प्रकाश, मणिकांत कुमार, श्रम परिवर्तन पदाधिकारी मयूरी सिंह, बीपीआरओ स्वाति कुमारी, सीडीपीओ नीलम सिन्हा, बीसीओ संजीव मिश्रा, नवल किशोर रजक, सुजीत कुमार बनवाल सहित अनुमंडल के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.