Saturday, February 14, 2026
अन्य

    विकास को मुंह चिढ़ाता हिलसा एसयू कॉलेज का खंडहर बना छात्रावास

    Hilsa SU College hostel

    Hilsa SU College hostel

    हिलसा (नालंदा दर्पण)। हिलसा नगर परिषद के वार्ड नंबर 16 स्थित सूर्य मंदिर तालाब के उत्तरी छोर पर अवस्थित हिलसा एसयू कॉलेज छात्रावास पूरी तरह खंडहर हो चुका है। इस जर्जर भवन को बनाने या गिराने में प्रशासन कोई रुचि नहीं ले रहा है। यह जर्जर भवन कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।

    यह भवन कभी एसयू कॉलेज का छात्रावास हुआ करता था। छात्रों के निवास के कारण यह भवन गुलजार रहता था। लेकिन अब यह भूतबंगला बन चुका है। छात्रावास भवन का निर्माण वर्ष 1955 में हुआ था। लेकिन वर्तमान में यह पूरी तरह जर्जर हो गया है। हालात ऐसे हैं कि असामाजिक तत्व इसके चौखट खिड़की ही नहीं, बल्कि ईंटें भी नोचकर ले जा रहे हैं।

    स्थानीय लोगों को हमेशा किसी हादसे का भय बना रहता है। वर्षों से खाली पड़ा यह भवन अब असामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुका है। यहां छिपकर नशा आदि भी किया जाता है। भवन की हालत इतनी जर्जर हो चुकी है कि यह कभी भी भरभराकर गिर सकता है।

    इस भवन के आसपास प्रतिदिन छोटे बच्चे और युवा क्रिकेट, फुटबॉल आदि का अभ्यास करने आते हैं और जर्जर भवन के इर्द-गिर्द ही बैठते हैं। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। यदि प्रशासन द्वारा इसे जल्द ही ध्वस्त नहीं किया गया तो विशेषकर बरसात के मौसम में यह जानलेवा साबित हो सकता है।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि यह छात्रावास कई वर्षों पुराना है और अब यह इतना कमजोर हो चुका है कि कभी भी गिर सकता है। इसे गिराना बहुत जरूरी है। क्योंकि यह भवन सीधे मौत को दावत दे रहा है। प्रशासन को चाहिए कि इसे जल्द से जल्द गिराकर यहां कोई नया निर्माण कार्य करवाए। ताकि यह स्थान सुरक्षित बन सके और इसके आसपास के लोगों को राहत मिले।

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    आपकी खबरें

    error: Content is protected !!
    शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा