अपराधगाँव-जवारनालंदाहिलसा

नगरनौसा के सकरोढ़ा गांव में जमीन विवाद में दोनाली बंदुक से फायरिंग करते वीडियो वायरल

नालंदा दर्पण  (मुन्ना पासवान)। नगरनौसा थाना क्षेत्र के सकरोढा गांव में जमीनी विवाद में एक युवक के द्वारा दोनाली बंदूक से फायरिंग करते हुए एक वीडियो सामने आया है। फायरिंग के बाद मारपीट की भी घटना हुई। यह वीडियो 16 नवंबर का है।

बताया जाता है कि रघुवंश प्रसाद अपना जमीन  गोवर्धन जमादार की पत्नी चनवा देवी के पास बेच दिया। जब चनवा देवी अपने परिवार के साथ धान की कटनी कर रही थी। उसी दौरान गांव के रघुवंश प्रसाद एवं इनके पुत्र ने खेत को कब्जा करने को लेकर पर चढ़ाई कर दी और रघुवंश प्रसाद ने कहा की यह जमीन मेरे पत्नी के नाम पर है। यह जमीन छोड़ दो।

उसके बाद दहशत फैलाने को उद्देश्य से रघुवंश प्रसाद के पुत्र अंधाधुंध फायरिंग करने लगा। फायरिंग के दौरान चनवा देवी व इनके परिजन जुट गए और फायरिंग कर रहे अशोक उर्फ मंटू से दो नाली बंदूक छीन कर पुलिस के हवाले कर दिया।

वहीं पुलिस ने मौके से अशोक और उसके सहयोगियों को हिरासत में ले लिया। हालांकि कुछ देर बाद ही फायरिंग करने वाले लोगों को छोड़ देने का आरोप चनवा देवी एवं उनके परिजन पुलिस पर लगा रहे हैं।

इस मामले में डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि विवाद में के दौरान लाइसेंसी राइफल से फायरिंग की गई थी। जिसे रिकवर लाइसेंस धारी को दे दिया गया। जानमाल की रक्षा के लिए हथियार दिया जाता है।

 

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »