पटना में धराया हिलसा का कुख्यात टुशनिया, 3 माह पहले बस पर किया था हमला

हिलसा (नालंदा दर्पण)। हिलसा थाना पुलिस ने हिलसा के टॉप 10 कुख्यात बदमाशों में शामिल टुशन गोप उर्फ टुशनिया को एक विशेष अभियान के तहत पटना से गिरफ्तार कर लिया है। टुशनिया पर नालंदा और नवादा जिलों के विभिन्न थानों में दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार बीते 8 सितंबर 2024 को टुशनिया ने हिलसा के बिहार रोड बाबा अभय नाथ धाम सह मानव सेवा आश्रम के पास यात्री बसों पर हमला किया था। घटना के दिन उसने बस मालिकों से प्रति ट्रिप 200 रुपये की रंगदारी की मांग की थी। रंगदारी नहीं देने पर टुशनिया ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर तीन यात्री भरी बसों पर हमला किया और दर्जनों राउंड फायरिंग की थी। इस घटना के बाद से वह फरार चल रहा था।

डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि टुशन गोप पटना के मालसलामी इलाके के मथनी ताल के पास किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के इरादे से खड़ा है। इसके बाद एक विशेष टीम का गठन कर उसे गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक देसी कट्टा, दो गोलियां और दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं।

टुशनिया हिलसा थाना क्षेत्र के बरखंधा गांव का रहने वाला है और उस पर नालंदा और नवादा जिलों के विभिन्न थानों में कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ लगातार हो रही पुलिस कार्रवाई के बावजूद वह कई बार बच निकलने में सफल हुआ था।

पुलिस ने बताया कि टुशनिया की गिरफ्तारी के बाद अब उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है, जो इस घटना में शामिल थे। पुलिस की ओर से लगातार छापेमारी की जा रही है।

इस गिरफ्तारी से पुलिस को उम्मीद है कि क्षेत्र में अपराध की घटनाओं में कमी आएगी। क्योंकि टुशनिया लंबे समय से हिलसा और आसपास के इलाकों में आतंक का पर्याय बना हुआ था। अब पुलिस इस मामले में और भी अभियुक्तों को जल्द गिरफ्तार करने की योजना बना रही है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!
Bihar Sharif covered with red flags regarding Deepnagar garbage dumping yard in nalanda ई BPSC टीचर बच्चों के बीच क्या मिमिया रहा है KK पाठक साहब? ई BPSC टीचर की गुंडई देख लीजिए KK पाठक साहब ! जानें भागवान महावीर के अनमोल विचार

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker