नालंदाबिग ब्रेकिंगशिक्षाहिलसा

हिलसा कोर्ट ने राष्ट्रीय ध्वज का अपमान मामले में सुनाई अनोखी सजा

हिलसा (नालंदा दर्पण)। हिलसा व्यवहार न्यायालय ने राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के मामले में दोषी पाए गए एक आरोपी पर 3000 रुपये का जुर्माना लगाया है। यदि यह राशि जमा नहीं की जाती है तो दोषी को तीन महीने की साधारण कारावास की सजा भुगतनी होगी। यह फैसला हिलसा व्यवहार न्यायालय के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी आशीष नारायण ने सुनाई है।

यह मामला 15 अगस्त 2020 का है। जब हिलसा अनुमंडल के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के श्री रामवृक्ष संस्कृत प्राथमिक सह मध्य विद्यालय मन्डाछ के प्रधानाध्यापक सत्येंद्र कुमार शर्मा ने तेल्हाड़ा थाना में राकेश सिंह के खिलाफ ध्वजारोहण के दौरान राष्ट्रीय ध्वज अपमान का आरोप लगाते हुए एक कांड दर्ज कराया था।

इस मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने राकेश सिंह को दोषी पाया और 3000 रुपये का जुर्माना लगाया। जुर्माना न भरने की स्थिति में अभियुक्त को तीन महीने की साधारण कारावास की सजा भुगतनी होगी।

वेशक यह फैसला राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण संदेश देता है। जिससे समाज में देश के प्रतीकों के प्रति आदर और सम्मान बढ़ेगा।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Bihar Sharif covered with red flags regarding Deepnagar garbage dumping yard in nalanda ई BPSC टीचर बच्चों के बीच क्या मिमिया रहा है KK पाठक साहब? ई BPSC टीचर की गुंडई देख लीजिए KK पाठक साहब ! जानें भागवान महावीर के अनमोल विचार