नालंदापर्यटनबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

नालंदा भ्रमण पर पहुंचे महामहिम, कहा- राजगीर हमारी सांस्कृतिक विरासत

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार के राज्यपाल राजेंद्र आरलेंकर गुरुवार को परिवार के साथ भ्रमण के लिए अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर पहुंचे। सबसे पहले राज्यपाल राजगीर के सर्किट हाउस पहुंचे। जहां उन्हें जिलाधिकारी शशांक शुभंकर, एसपी अशोक मिश्रा एवं डीएफओ ने बुके देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

राज्यपाल ने राजगीर के वन्य प्राणी सफारी का भ्रमण किया। इसके बाद नेचर सफारी गए, जहां से सीधे विश्व शांति स्तूप एवं घोड़ा कटोरा का भी भ्रमण किया और अंत में ब्रह्म कुंड स्थित सप्तधारा में पूजा अर्चना की।

इस मौके पर मीडिया से मुखातिब होते हुए राज्यपाल राजेंद्र आरलेंकर ने कहा कि राजगीर तो अपनी एक सांस्कृतिक का भाग है। औऱ बिहार आए और राजगीर नहीं आए ऐसा हो नहीं सकता है। आज हम राजगीर आ गए हैं। बहुत सारे अपनी संस्कृति अपना इतिहास और अपनी समृद्धि भी यहीं से है। इसको देखने के बाद बहुत प्रसन्नता हुई। अपनी संस्कृति देखने के बाद यह पता लगा कि और भी विकसित किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि यहां के वन विभाग के अधिकारियों ने बहुत ही सुंदर ढंग से इस जगह को विकसित किया है। लोग बाहर से आते हैं इसे देखते हैं। टाइगर रिजर्व है, लायंस हैं, भालू हैं। सभी जानवरों का एक रिजर्व बनाया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि इसे देखने के बाद प्रसन्नता तो होती ही हैं और अपनी प्राकृतिक सुंदरता और नेचर को देखने के बाद ऐसा लगता है कि इसे और भी विकसित करने की आवश्यकता है। यहाँ के वन विभाग के अधिकारियों को मैं धन्यवाद देना चाहूंगा कि उन्होंने बहुत ही अच्छे ढंग से इसे विकसित किया है और लोगों को आने के लिए प्रेरित किया है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »