राजगीर से आनंद विहार के लिए चलेंगी होली स्पेशल ट्रेनें

राजगीर (नालंदा दर्पण)। होली के बाद यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा अतिरिक्त होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। गाड़ी सं.-03239  राजगीर-आनंद विहार होली स्पेशल 31 मार्च 2024 को राजगीर से 11.00 बजे प्रस्थान करेगी तथा पटना, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 05.30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

इस होली स्पेशल ट्रेन में 20 स्लीपर क्लास के कोच लगाए जाएंगे. इसके अतिरिक्त गाड़ी सं. 04073 गया-आनंद विहार अनारक्षित सुपर फास्ट होली स्पेशल 31 मार्च 2024 को गया से 14.15 बजे प्रस्थान करेगी तथा डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 05.00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

तीसरी ट्रेन, गाड़ी सं.04077 दरभंगा-नई दिल्ली अनारक्षित होली स्पेशल 31 मार्च 2024 को दरभंगा से 15.00 बजे प्रस्थान करेगी तथा सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 12.35 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

गाड़ी सं. 03484 भागलपुर-नई दिल्ली होली स्पेशल 30 मार्च 2024 को भागलपुर से 11.00 बजे प्रस्थान करेगी तथा 16.15 बजे पटना जंक्शन पर रूकते हुए अगले दिन 07.10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

दानापुर मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार के अनुसार पांचवीं ट्रेन, गाड़ी सं. 03240 आनंद विहार-राजगीर होली स्पेशल दिनांक एक अप्रैल 2024 को आनंद विहार से 08.00 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 03.00 बजे राजगीर पहुंचेगी।

अब जीपीएस सिस्टम से यूं सुधरेगी पर्यटक शहर राजगीर की सफाई व्यवस्था

चौथा दिन भी बंद है पूरा बाजार, जानें CM नीतीश के हरनौत का हाल

होली मनाना पड़ा महंगा, 20 शिक्षकों पर कार्रवाई की अनुशंसा

देसी कट्टा के साथ शराब पीते युवक का फोटो वायरल, जानें थरथरी थानेदार का खेला

नालंदा जिला दंडाधिकारी ने इन 48 अभियुक्तों पर लगाया सीसीए

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future