महिला थाना के सामने बीच सड़क भिड़े मियां-बीवी, खूब चले झोंटी-झोंटव्वल और लात-घूंसें

बिहार शरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ नगर अवस्थित महिला थाना के पास  बीच सड़क पर एक मियां और बीबी (दंपती) ने जमकर हिंसक नौटंकी की। जिसमें दोनों के बीच गाली-गलौज, झोंटी-झोंटव्वल से लेकर जमकर लात-घूंसे तक चले। यह घटना न सिर्फ आम लोगों के लिए मनोरंजन का कारण बनी, बल्कि पुलिस की निष्क्रियता पर भी सवाल खड़े कर गई।

इस्लामपुर थाना अंतर्गत माल बिगहा निवासी धर्मवीर कुमार की पत्नी रश्मि देवी का कहना है कि उनके पति का अवैध संबंध रिश्ते की एक महिला से है। वहीं धर्मवीर का आरोप है कि उसकी पत्नी का गांव के एक युवक से संबंध है।

इस मामले की शुरुआत तब हुई, जब रश्मि देवी अपनी शिकायत दर्ज कराने महिला थाना पहुंचीं। लेकिन जैसे ही धर्मवीर वहां पहुंचा, रश्मि ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट करने लगी। इसके बाद पति ने भी जवाबी कार्रवाई की।

करीब एक घंटे तक सड़क पर दोनों के बीच गाली-गलौज, झोंटी-झोंटव्वल और लात-घूंसे चलते रहे। लोग घटना को देखकर हक्का-बक्का रह गए। इस दौरान पुलिसकर्मी भी कुछ देर तक सिर्फ मूकदर्शक बने रहे।

इस दौरान परिवार के सदस्यों और आसपास मौजूद लोगों ने दंपती को समझाने की कोशिश की। लेकिन दोनों किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थे। जब भी मामला शांत होता दिखता, रश्मि फिर से झगड़ा शुरू कर देतीं।

इसके बाद बिहार थाना के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों को थाने ले गए। लेकिन थाना में दोनों हंगामा जारी रहा। घंटों तक चले इस झगड़े के बाद पुलिस ने दोनों को समझाकर घर भेज दिया।

हालांकि, यह घटना न केवल दंपती के निजी झगड़े को सार्वजनिक बनाने की मिसाल है, बल्कि इसने पुलिस की निष्क्रियता को भी उजागर किया है। पुलिस प्रशासन से उम्मीद की जाती है कि ऐसे मामलों को जल्द सुलझाया जाए। ताकि आम जनता को असुविधा न हो।

बहरहाल, इस घटना ने न सिर्फ स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। बल्कि लोगों के बीच यह चर्चा का विषय बन गया है कि सार्वजनिक स्थानों पर ऐसे झगड़े से समाज पर क्या असर पड़ता है।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_title” view=”carousel” /]

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker