गाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीर

लक्ष्मीपुर गांव में एक महिला की बिजली के तार से गला घोंटकर हत्या

बेन (नालंदा दर्पण)। बेन थाना क्षेत्र अन्तर्गत लक्ष्मीपुर गांव में एक महिला की गला दबाकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। महिला का शव उसके घर से बरामद किया गया। मृत महिला की पहचान थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी राजबल्लभ यादव की 23 वर्षीय पत्नी सिहन्ता देवी के रूप में की गई है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक का पति लुधियाना में रहकर स्पोर्ट लाइन का काम करता है। जो आज सुबह हीं बिहारशरीफ आया था और पत्नी को बिहारशरीफ बुलाया था। जहाँ पत्नी के साथ मारपीट किया।

उसके बाद दोनों घर आ गया। घर आने के बाद पति राजबल्लभ यादव ने पत्नी को गले दबाकर हत्या कर दी। मृतक के गले में कई निशान पाए गए। इससे मालूम पड़ता है कि महिला ने हत्या के दौरान काफी संघर्ष की होगी।

यह भी जानकारी मिली है कि हत्या में बिजली के तार का उपयोग किया गया। हत्या के बाद पत्नी को पत्नी ने खाट पर सुला दिया। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया। वहीं मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

मृतक का मायके नवादा जिले के वारसलीगंज हाजीपुर बताया जाता है और उनके पिता चंदर यादव की मृत्यु पांच वर्ष पूर्व हो चुकी है। मृतका अपने पीछे एक पुत्र व एक पुत्री छोड़ गई है। मृतका अपने ससुराल में सास-श्वसुर व दो बच्चे के साथ रह रही थी।

थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि घटना का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हीं पता चल पायेगा। पुलिस मामले की हर पहलु की जांच में जुटी है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »