नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफराजनीति

पटना में हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपाईयों ने बिहारशरीफ अस्पताल चौक पर दिया धरना

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। गुरुवार को पटना में भाजपा के हल्ला बोल मार्च के दौरान पुलिस के द्वारा की गई लाठीचार्ज एवं कथित लाठीचार्ज के कारण जहानाबाद के भाजपा नेता विजय सिंह की मौत को लेकर भाजपा ने महागठबंधन सरकार के विरुद्ध मोर्चा खोलते हुए शनिवार को बिहारशरीफ अस्पताल चौराहा पर धरना दिया।

धरना को संबोधित करते हुए भाजपा प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि वर्तमान में महागठबंधन पूरी तरह से गोली, लाठी और भ्रष्टाचारियों की सरकार हो चुकी है। उसी के विरोध में आज हम लोग धरना दे रहे हैं। जब तक गोली लाठी भ्रष्टाचार निरंकुश सरकार को भाजपा के कार्यकर्ता उखाड़ नहीं फेंकते हैं, तब तक हम लोग चैन से बैठने वाले हैं।

वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने भी नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बिहार की पूरी बागडोर नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव के हाथों सुपुर्द कर दिया है। जिस जहानाबाद के भाजपा कार्यकर्ता की मौत पटना में हुई है, वह कार्यकर्ता 2019 के पार्लियामेंट के चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार के लिए काम कर चुके है। नीतीश कुमार किसी के भी नहीं है। नीतीश कुमार का एहसान फ़रोशमंदी का चेहरा सामने आ चुका है।

मुकेश भारतीय

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, प्रशासन, सरकार को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर लेखन-संपादन करते आ रहे हैं।