सावन माह में खेत में कादो की जगह उड़ती धूल से किसान चिंतित

बेन (रामावतार कुमार)।  कृषि प्रधान क्षेत्र में वर्षा का अभाव एवं अबतक नदियां सूखी, खेतों में उड़ रही धूल से किसान काफी चिंतित नजर आ रहे हैं। सावन माह में रिमझिम बारिश की जगह तेज धूप है। किसानों को अकाल पड़ने की संभावना नजर आ रही है। बारिश के अभाव में धान की रोपाई बाधित है।

कुछ कुछ गांवों में कुछ किसान बोरिंग पम्पिंग सेट के संसाधनों से कुछ खेतों में धान की रोपाई किए हैं, जिसे प्रतिदिन सिंचाई करना परेशानी का सबब है। कुछ किसान जिनके पास संसाधन नहीं है वे बिचड़ा बचाने में परेशान हैं।

इतना हीं नहीं लगातार और प्रतिदिन चल रहे बोरिंग पम्पिंग सेट चलने के कारण क्षेत्र में पेयजल संकट की समस्या उत्पन्न होती जा रही है। कम गहराई वाले चापाकल व समरसेबुल पानी उगलना बंद कर दिया है। किसान बादलों की ओर टकटकी लगाए हैं कि कब बारिश हो। लेकिन कोई उम्मीद नहीं जग रही है।

इस वजह से क्षेत्र के किसान गौरीशंकर, दिलीप कुमार, विरेन्द्र प्रसाद, संजीव प्रसाद, रोहित कुमार, अर्जुन प्रसाद आदि ने कहा कि खरीफ फसल नहीं होने पर किसानों को बड़ा नुकसान होगा। मौसम की बेरुखी और तेज धूप व गर्मी की वजह से खेतों में कादो की जगह धूल उड़ रही है। वहीं धान की नर्सरी पानी के अभाव में तेज धूप से दोपहर में मुरझा जा रही है।

किसान चन्द्रदीप प्रसाद, मनोज सिंह, हरिहर प्रसाद, उपेन्द्र प्रसाद आदि ने कहा कि जिन किसानों के पास सिंचाई के साधन नहीं है उनके सामने धान की नर्सरी बचाना भी मुश्किल हो गया है। क्योंकि तापमान अधिक के कारण खेतों की नमी खत्म हो गई है।

प्रखंड कृषि पदाधिकारी ईश्वरी राम ने बताया कि इस वर्ष प्रखंड क्षेत्र में सात हजार से अधिक हेक्टेयर में धान रोपाई का लक्ष्य है, लेकिन बारिश के अभाव में धान की रोपाई नहीं हो पा रही है। जो भी रोपाई अबतक हो पाई है वो निजी बोरिंग पम्पिंग सेट के सहारे की गई है जो लक्ष्य के 12 से 15% के करीब है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker