नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

लहेरी थाना परिसर के शिव मंदिर में थानेदार की पहल पर अंतरजातीय परिणय सूत्र में बंधे प्रेमी युगल

“अचानक राहुल ने इससे शादी करने से इनकार कर दिया और अंततः काजल लहेरी थाना पहुंच गई, जहां त्वरित कार्रवाई करते हुए थानेदार दीपक कुमार ने….

बिहारशरीफ ( दीपक विश्वकर्मा)। लहेरी थाना के थानाध्यक्ष दीपक कुमार की पहल पर दो प्रेमी युगल परिणय सूत्र में बंध गए। इस अंतरजातीय विवाह के गवाह कई लोग बने। जिन्होंने नव दंपत्ति को सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया।

In the Shiva temple of Laheri police station premises on the initiative of Thanedar the loving couple tied in inter caste marriage 1दरअसल, अस्थावां थाना इलाके के महमदपुर निवासी अरविंद चौधरी की पुत्री काजल का पिछले एक वर्ष से बिहार थाना इलाके के पहाड़पुर निवासी कमलेश शर्मा के पुत्र राहुल से चल रहा था। यही नहीं पिछले एक वर्षों से दोनों बिहार शरीफ में एक साथ रह रहे थे।

अचानक राहुल ने इससे शादी करने से इनकार कर दिया और अंततः काजल लहेरी थाना पहुंच गई, जहां त्वरित कार्रवाई करते हुए थानेदार दीपक कुमार ने लड़के को बुलाने के लिए भेजा। मगर वह फरार हो गया।

फिर क्या था लड़के के माता पिता और लड़की के माता-पिता को थाने बुलाया गया। अंततः काफी मशक्कत के बाद दोनों परिवार वाले राजी हो गए और फिर थाना परिसर के शिव मंदिर में जाकर काजल और राहुल परिणय सूत्र में बांध गए।

झोलाछाप डॉक्टर के यहाँ इलाज कराने आए युवक की हुई मौत, जाँच में जुटी पुलिस

मगध महाविद्यालय के प्राचार्य बोले- उनकी नियुक्ति पर फैलाया जा रहा है भ्रम

पिता ने माँ को मोबाइल देने को कहा तो पुत्री ने फांसी लगा कर ली आत्महत्या

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »