नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफराजनीति

18.75 करोड़ रुपए की खर्च से निर्मित बिहारशरीफ प्रखंड सह अंचल कार्यालय-आवास भवन का उद्घाटन

बिहारशरीफ (मिथुन कुमार)। बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार एवं एमएलसी रीना यादव के द्वारा संयुक्त रूप से अठारह करोड़ पछत्तर लाख रुपए की लागत खर्च से निर्मित बिहारशरीफ प्रखंड सह अंचल कार्यालय एवं आवासीय भवन का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।

Inauguration of Biharsharif block cum zonal office residential building built at an expense of Rs 18.75 crore 2इस मौके पर बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार की सरकार लगातार राज्य में विकास के साथ साथ तरक्की का काम हो रहा है। इस तरह का राज्य भर में कुल एक सौ नवासी  कार्यालय भवन का निर्माण कार्य कराया गया है, जिसमें एक सौ एक आईटी भवन और अठहत्तर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निर्माण कराए गए है।

मंत्री ने कहा कि इसके अलावे जिन प्रखंडों में प्रखंड सह अंचल कार्यालय की भवन जर्जर है उसकी भी रिपोर्ट अधिकारियों से मांगी गई है। ताकि उसे जर्जर भवन की जगह नए भवन का निर्माण किया जा सके।

उन्होंने अधिकारियों से अच्छा काम करने के साथ साथ कार्यालय भवन की साफ सफाई, रख रखाव और उसकी सुंदरता बरकरार रखने की अपील की।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »