नालंदाबिग ब्रेकिंगराजनीतिहिलसा

बुल्डोजर राज नहीं चलेगा जैसे नारों से गूंजा इसलामपुर

इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। इसलामपुर प्रखंड भाकपा माले कार्यालय से खेमस की ओर से 9 सूत्री मांगो को लेकर प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शनकारी जो जमीन सरकारी है वह जमीन हमारी है, वुलडोजर राज नहीं चलेगा, सभी भूमिहीनों को पांच-पांच डिसमिल जमीन देने, पर्चा वाली जमीन पर कब्जा दिलाने, मनरेगा मजदूरों को 600 सौ रुपए प्रतिदिन दैनिक मजदूरी देने, 200 दिन काम देने जैसे मांगो का नारा लगाते हुए नगर के विभिन्न मुख्य मार्ग से होकर अंचल कार्यालय पंहुचे और अपना मांग पत्र अंचलाधिकारी को सौंपा।

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व रामधी चौहान ने किया। इस मौके पर पार्टी के कार्यकर्ता बिंदेश्वरी प्रसाद, सुख सागर कुमार, जनार्दन प्रसाद, कृष्ण रविदास आदि लोग शामिल थे।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »