चुनावनालंदाबिग ब्रेकिंगराजनीतिहिलसा

इसलामपुर नगर परिषदः 3 बार वरडीह मुखिया रही किरण देवी बनी मुख्य पार्षद, तनवीर आलम उप मुख्य पार्षद निर्वाचित

इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। इसलामपुर प्रखंड के वरडीह पंचायत में तीन बार मुखिया के पद पर रहकर विकास कर चुकी किरण देवी नगरपरिषद के चुनावी मैदान मे कुद पड़ी और मुख्य पार्षद के पद पर जीत हासिल करने के बाद कही कि यह नगर परिषद के लोगों का जीत है और जात पात भेद भाव से उपर उठकर सबका साथ सबका विकास के तर्ज पर नगरपरिषद का चौमुखी कायाकल्प किया जाएगा।

Islampur Municipal Council Kiran Devi who was the head of Wardih for 3 times became the chief councilor Tanveer Alam elected deputy chief councilor 1
मुख्य पार्षद किरण देवी और उप मुख्य पार्षद तनवीर आलम

वहीं उप मुख्य पार्षद सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष तनवीर आलम ने जीत के बाद कहा कि यह नगर परिषद के लोगों का जीत है और चौतरफा विकास का कार्य किया जाएगा।

वहीं, चुनाव में वार्ड संख्या 13 और वार्ड संख्या 14 के वार्ड पार्षद ने अपना सीट बचाने मे कामयाव रहे हैं। जबकि मतदाताओं ने 2 पुराना को छोड़कर सभी को नकारते हुए नया चेहरा को जीतने मे सफल रहा है।

नगरपरिषद के मुख्य पार्षद किरण देवी ने प्रत्याशी आशा कुमारी सिंह को 2967 वोट से पराजित किया।

उप मुख्य पार्षद तनवीर आलम ने प्रत्याशी रविंद्र प्रसाद को 4333 वोट से पराजित किया है।

Islampur Municipal Council Kiran Devi who was the head of Wardih for 3 times became the chief councilor Tanveer Alam elected deputy chief councilor 3
वार्ड संख्या 17 से निर्वाचित स्वाती देवी

वही वार्ड संख्या 1 गुडू कुमार ने अपने प्रत्याशी जयकांत को 398 वोट से पराजित किया।

वार्ड संख्या 2 आरती देवी ने प्रत्याशी धनंजय कुमार को 131 वोट से पराजित किया।

वार्ड संख्या 3 अमरकांत ने प्रत्याशी मोहीत कुमार को 121 वोट से पराजित किया।

वार्ड संख्या 4 सान्तनु कुमार ने प्रत्याशी सरस्वती देवी को 70 वोट से पराजित किया।

वार्ड संख्या 5 कांती देवी ने प्रत्याशी लालपड़ी देवी को 158 वोट से पराजित किया।

वार्ड संख्या 6 सान्या गुप्ता ने प्रत्याशी सोनी खातुन को 228 वोट से पराजित किया।

वार्ड संख्या 7 गुलसुम प्रवीण ने  प्रत्याशी संजय कुमार साहू को 4 वोट से पराजित किया।

वार्ड संख्या 8 रीता देवी ने प्रत्याशी अर्चना सोनी को 250 वोट से पराजित किया।

वार्ड संख्या 9 रजनीकांत सिंहा ने प्रत्याशी माया सिंह को 118 वोट से पराजित किया।

वार्ड संख्या 10 दिनेश पासबान ने प्रत्याशी अभयानंद कुमार को 38 वोट से पराजित किया।

वार्ड संख्या 11 पुष्पा देवी ने प्रत्याशी नमीता कुमारी को 56 वोट से पराजित किया।

वार्ड संख्या 12 टिंकु कुमार ने प्रत्याशी प्रभात कुमार को 4 वोट से पराजित किया।

Islampur Municipal Council Kiran Devi who was the head of Wardih for 3 times became the chief councilor Tanveer Alam elected deputy chief councilor 2
वार्ड संख्या 13 से दूसरी बार वार्ड पार्षद प्रतिभा सिंहा

वार्ड संख्या 13 के पुराना वार्ड पार्षद प्रतीभा सिंहा ने अपने निकटत्तम प्रत्याशी दीपमाला को 127 वोट से पराजित किया।

वार्ड संख्या 14 पुराना वार्ड पार्षद शिवशंकर कुमार ने अपने निकटत्तम प्रत्याशी जयकुमार को 44 वोट से पराजित किया।

वार्ड संख्या 15 संगीता कुमारी ने प्रत्याशी संजय कुमार सिंह को 49 वोट से पराजित किया।

वार्ड संख्या 16 रेशमी देवी प्रत्याशी रीता देवी को 162 वोट से पराजित किया।

वार्ड संख्या 17 स्वाती देवी ने प्रत्याशी यास्मीन वानो को 88 वोट से पराजित किया।

वार्ड संख्या 18 शहजादा खातुन ने प्रत्याशी रूही प्रवीण को 206 वोट से पराजित किया।

वार्ड संख्या 19 चिंता देवी ने प्रत्याशी विरेन्द्र प्रसाद को 169 वोट से पराजित किया।

वार्ड संख्या 20 मो. फिरोज आलम ने  प्रत्याशी मो. वकील आलम को 76 वोट से पराजित किया। वार्ड संख्या 21 निर्विरोध निर्वाचित हुए।

वार्ड संख्या 22 आमरीन प्रवेज ने  प्रत्याशी आफशा खातुन को 18 वोट से पराजित किया।

वार्ड 23 जेनी जैस्मीन ने  प्रत्याशी अकवरी खातुन को 54 वोट से पराजित किया।

वार्ड संख्या 24 नाजमा वेगम ने प्रत्याशी सहजहा खातुन को 60 वोट से पराजित किया।

वार्ड संख्या 25 शवाना खातुन ने  प्रत्याशी वुल्लु देवी को 52 वोट से पराजित किया।

वार्ड संख्या 26 कृष्ण कुमार ने प्रत्याशी पप्पू गोप को 12 वोट से पराजित कर जीत हासिल किया है।

इधर जीत पर समाजसेवी राजेश खन्ना, अरविंद विश्वकर्मा, राजीव कुमार, सर्वेश कुमार, प्रेम कुशवाहा, शशी मौर्य, आनंद कुमार, ववलू कुमार, आदि ने खु़शी व्यक्त किया है।

 

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker