चुनावनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफराजगीरराजनीतिहिलसा

कड़ी सुरक्षा के बीच इसलामपुर और राजगीर नगर परिषद का चुनाव जारी

बिहार शरीफ (आशीष कुमार)। कड़ी सुरक्षा के बीच राजगीर और इस्लामपुर में नगर परिषद का चुनाव शुरू हो गया। मतदान को लेकर भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।

भीषण गर्मी के कारण 10 बजे से पहले सभी बूथों पर वोटरों की भीड़ देखी गयी। नगर परिषद राजगीर में 70 मतदान केंद्रों पर जबकि नगर परिषद इस्लामपुर में 51 मतदाता मतदान केंद्रों पर जबकि नगर पंचायत सिलाव में एक मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

राजगीर नगर पंचायत में 28299 पुरुष मतदाता 26303 महिला मतदाता जबकि इस्लामपुर नगर पंचायत में 18328 पुरुष मतदाता, 16622 महिला मतदाता, सिलाव नगर पंचायत में 412 पुरुष, 391 महिला वोटर मतदान करेंगे।

राजगीर नगर निकाय में कुल 32 इस्लामपुर में 26 वार्ड जबकि सिलाव में 1 वार्ड हैं। मतदान को शांति पूर्ण माहौल संपन्न कराने के लिए एसडीओ और डीएसपी लगातार बूथों पर गश्त कर रहे हैं।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।