प्रशासननालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफशिक्षा

आईटीआई कैट-2025: 11 मई को होगी परीक्षा, ऑनलाइन आवेदन शुरु

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (बीसीइसीइबी) ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगिता प्रवेश परीक्षा (आईटीआई कैट-2025) के लिए आवेदन की तिथि जारी कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 6 मार्च से 7 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह परीक्षा बिहार के सभी सरकारी आईटीआई में विभिन्न पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा 11 मई 2025 को होगी। आवेदन और अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी वेबसाइट https://bceceboard.bihar.gov.in  पर जा सकते हैं।

बिहार में वर्तमान में कुल 151 सरकारी आईटीआई संस्थान हैं, जिनमें 32,828 सीटें उपलब्ध हैं। इन सीटों पर विभिन्न ट्रेड्स में छात्रों को प्रवेश दिया जाता है। हालांकि पिछले सत्र 2024-25 में लगभग 6,000 सीटें खाली रह गई थीं, जो कुल सीटों का लगभग 18% हैं।

ऐसे में सरकार की योजना है कि इस बार अधिक से अधिक छात्रों को नामांकन का अवसर मिल सके और सीटें खाली न रहें। इसके साथ ही सरकार ने अगले सत्र 2025-26 से आईटीआई सीटों की संख्या बढ़ाने की योजना बनाई है। इसके तहत 35,000 सीटें करने का लक्ष्य रखा गया है।

राज्य में कई निजी आईटीआई संस्थान भी संचालित हैं, जो छात्रों को व्यावसायिक शिक्षा प्रदान करते हैं। हालांकि निजी आईटीआई में उपलब्ध कुल सीटों की संख्या सार्वजनिक रूप से स्पष्ट नहीं है। लेकिन अनुमान के मुताबिक निजी आईटीआई में 50,000 से अधिक सीटें उपलब्ध हैं।

राज्य में लगभग 500 से अधिक निजी आईटीआई संस्थान कार्यरत हैं, जहां विभिन्न ट्रेड्स में नामांकन लिया जाता है। इन संस्थानों में दाखिले के लिए भी बीसीइसीइबी परीक्षा का आयोजन किया जाता है। जिसके माध्यम से मेरिट के आधार पर छात्रों को सीटें आवंटित की जाती हैं।

आईटीआई कैट-2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक छात्र जल्द से जल्द आवेदन करें। सरकारी और निजी दोनों आईटीआई में नामांकन के लिए यह परीक्षा एक अहम अवसर है। जिससे छात्रों को व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त करने का रास्ता मिलेगा।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!