नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफभ्रष्टाचार

नूरसराय विद्युत आपूर्ति शाखा का जेई वसीम अख्तर 12000 रुपए घूस लेते रंगे हाथ धराया

बिहार शरीफ (नालंदा दर्पण)। पटना निगरानी विभाग की टीम ने बिहार थानान्तर्गत अस्पताल चौराहा अवस्थित बिजली विभाग कार्यालय से जूनियर इंजीनियर को 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा है।

खबरों के मुताबिक बिजली विभाग पदस्थापित जेई वसीम अख्तर एलटी एक्सटेंशन को लेकर दीपक कुमार नामक व्यक्ति से 12 हजार रुपए की मांग की थी। निगरानी विभाग के द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए सत्यता की जांच की गई और शुक्रवार को अस्पताल चौराहा स्थित बिजली विभाग के मुख्य कार्यालय से 10 सदस्यी निगरानी विभाग की टीम ने जेई वसीम अख्तर को गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में निगरानी विभाग के डीएसपी खुर्शीद आलम ने बताया कि जेई वसीम अख्तर नूरसराय के विद्युत आपूर्ति शाखा में पदस्थापित हैं। जिन्हें निगरानी विभाग की टीम के द्वारा विद्युत प्रमंडलीय कार्यालय शाखा बिहार शरीफ से गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि दीपक कुमार के द्वारा ही निगरानी विभाग को रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की थी। तत्तश्चात शुक्रवार को यह कार्रवाई की गई है। जेई वसीम अख्तर के द्वारा विभाग में ठेकेदारी का भी काम किया जाता है। एलटी एक्सटेंशन को लेकर प्रोजेक्ट पास कराने को लेकर 12 हजार रुपए  घूस मांगा जा रहा था।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »