संयुक्त निदेशक ने किसानों के घर जाकर किया कृषि यंत्रों का सत्यापन

नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। नगरनौसा प्रखंड अंतर्गत कैला पंचायत में पटना प्रमंडल के कृषि संयुक्त निदेशक संतोष कुमार उत्तम ने किसानों द्वारा अनुदानित दर पर खरीदे गये कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन किया।

अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने बताया कि जिस किसान ने वित्तीय वर्ष 2023-24अंतर्गत कृषि यंत्रीकरण योजनान्तर्गत पावर टिलर, सिंचाई पंप सेट की खरीदारी की गई थी। उसमें गढ़िया पर, प्रेमन विगहा, रामचक, तीना के किसान शामिल हैं।

आज जिन किसानों के घर में कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन किया गया। जिसमें रामचक में अरविंद कुमार ,गढियापर में मंजू देवी, गुरू प्रकाश, प्रेमन बिगहा में राजीव रंजन, मालती देवी का घर शामिल हैं।

इस मौके पर संयुक्त कृषि निदेशक ने कहा कि किसान क्रय किए गए कृषि यंत्रों का खेती में भरपूर फायदा उठाये। सरकार किसानों के लिए कृषि क्षेत्र में कार्य करने के लिए बहुत तरह के कृषि यंत्र पर अनुदान दें रही है। जिसका लाभ उठाना चाहिए।

इस मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी महेश चौधरी, प्रखंड किसान सलाहकार समिति सदस्य जितेन्द्र प्रसाद, कृषि समन्वयक विश्वकांत कुमार वर्मा के अलावे किसान भी उपस्थित थे।

TRE-3 पेपर लीक मामले में उज्जैन से 5 लोगों की गिरफ्तारी से नालंदा में हड़कंप

ACS केके पाठक के भगीरथी प्रयास से सुधरी स्कूली शिक्षा व्यवस्था

दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक का बजट 2024-25 पर चर्चा सह सम्मान समारोह

पइन उड़ाही में इस्लामपुर का नंबर वन पंचायत बना वेशवक

अब केके पाठक ने लिया सीधे चुनाव आयोग से पंगा

Show More

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker