नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

जमीन खरीद-बिक्री का महाठग भू माफिया अकबर मलिक धराया

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार थाना पुलिस ने जमीन की खरीद-बिक्री करने के नाम पर ठगी करने वाला बैगनाबाद मोहल्ला निवासी कुख्यात भू माफिया अखलाखुर रहमान उर्फ अकबर मलिक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा के अनुसार बिहार थाना में 27 जनवरी को ठगी करने का एक मामला दर्ज हुआ था। शहर के एक व्यक्ति से जमीन की बिक्री के नाम पर 14 लाख रुपये और दूसरे से आठ लाख रुपये अग्रिम लिया था। लेकिन जमीन की रजिस्ट्री उसके नाम से नहीं की। दोनों व्यक्तियों से राशि की ठगी कर ली गयी। इसी प्रकार के ठगी के आरोप में दर्ज अन्य कांडों में नामजद अभियुक्त अखलाखुर रहमान उर्फ के अकबर मलिक कई महीनों से फरार चल रहा था।

उन्होंने बताया कि हाल के महीना में बैगनाबाद मोहल्ले में दो पक्षों बीच पथराव और गोलीबारी की घटना हुई थी। इस घटना में भी नामजद था। अभियुक्त अखलाखुर रहमान उर्फ अकबर मलिक पर बिहार थाने में छह कांड दर्ज हैं, जबकि लहेरी थाने में एक कांड दर्ज है।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि कुख्यात भू-माफिया अखलाखुर रहमान उर्फ अकबर मलिक घर पर है। सूचना मिलते ही टीम का गठन किया गया, जिसमें बिहार थाना के अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार, ट्रेनी पुलिस अवर निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, लक्ष्मी भारती और हॉक टीम के सशस्त्र बल को शामिल किया गया। छापेमारी टीम ने बैगनाबाद मोहल्ले में जाकर वांछित भू-माफिया को दबोच लिया।

छात्रों की 50% से कम उपस्थिति पर हेडमास्टर का कटेगा वेतन

नालंदा पुरातत्व संग्रहालय: जहां देखें जाते हैं दुनिया के सबसे अधिक पुरावशेष

भाभी संग अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी की हत्या

शिक्षक ने स्कूल में बद कर छात्रा संग की थी छेड़खानी, एफआईआर दर्ज

पीपीयूः वोकेशनल कोर्स में अबतक नहीं मिली नामांकन की अनुमति

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा राजगीर वेणुवन की झुरमुट में देखें मुस्कुराते भगवान बुद्ध