लोकसभा चुनाव और पर्व-त्योहार बहुत गरम हैं नालंदा डीएम-एसपी

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिला दंडाधिकारी -सह- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर एवं पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा की संयुक्त अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आगामी ईद उल फितर (ईद), चैती छठ, उर्स मेला एवं रामनवमी पर्व के अवसर पर जिला में शांति व्यवस्था एवं विधि व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने के उद्देश्य से जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

लोकसभा चुनाव और पर्व त्योहार बहुत गरम दिख रहे हैं नालंदा डीएम एसपी 1इस बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी ईद, चैती छठ, चिराग़ा एवं रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निदेशानुसार लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के मद्देनजर सम्पूर्ण जिले में आदर्श आचार संहिता लागू है। दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत जिला में निषेधाज्ञा लागू है। सभी जिलेवासियों को भारत निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन का अक्षरशः अनुपालन करना नितांत आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि पर्व के अवसर पर किसी भी प्रकार के जुलूस के लिए आवेदन रूट चार्ट के साथ देना होगा एक जुलूस के लिए अधिकतम 200 लोगों तक ही परमिशन दें। डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। सभी मुख्य चौक चौराहों व मार्गो पर दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाएगी।

सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील रखे जाएंगे। जुलूस की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। ट्रैफिक व्यवस्था, साफ सफाई आदि की समुचित व्यवस्था की जाएगी। इन पर्वों को आपसी भाईचारगी सौहार्दपूर्ण वातावरण में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्व में ही सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने कहा कि पर्व के अवसर पर असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाएगी। सौहार्द पूर्ण माहौल खराब करने वाले शख्स को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया, फेक न्यूज, अश्लील गाने एवं भड़काऊ बयानबाजी जैसे मामलों को गंभीरता से लें। भेदभाव उत्पन्न करने वालों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें। पर्व के अवसर पर दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाएगी। छठ घाटों पर गोताखोर की व्यवस्था, साफ-सफाई, लाइटिंग, चेंजिंग रूम, पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ईद, चैती छठ, चिरागा एवं रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराएं। अपने-अपने क्षेत्रों में स्थानीय लोगों को शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने के लिए प्रेरित करें। अनुमंडल, प्रखंड एवं वार्ड स्तर पर शांति समिति की बैठक सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि जुलूस की संख्या छोटी से छोटी व कम से कम करें, जिससे कि असामाजिक तत्वों को विवाद करने का मौका न मिल सके। सोशल मीडिया, फेक न्यूज पर पैनी नजर रखें और दोषियों को किसी भी हालत में नहीं बख्शें। सख्त निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी जुलूस का रूट चार्ट के अनुसार परमिशन लेना नितांत आवश्यक होगा। डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। अश्लील गाने, भड़काऊ बयानबाजी करने वालों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि पर्व के मद्देनजर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिले में दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के पुख्ता इंतजाम होंगे। सीसीटीवी कैमरे, वीडियोग्राफी, साफ- सफाई आदि की समुचित व्यवस्था की जाएगी। ट्रैफिक मैनेजमेंट के उद्देश्य से मोटरसाइकिल सवार एवं वाहनों द्वारा जुलूस नहीं निकाले जाएंगे। असामाजिक तत्वों, नशा खुरानी पर पैनी नजर रखें एवं दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करें।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, नगर आयुक्त, सहायक समाहर्ता, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष आदि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे।

अब जीपीएस सिस्टम से यूं सुधरेगी पर्यटक शहर राजगीर की सफाई व्यवस्था

चौथा दिन भी बंद है पूरा बाजार, जानें CM नीतीश के हरनौत का हाल

होली मनाना पड़ा महंगा, 20 शिक्षकों पर कार्रवाई की अनुशंसा

देसी कट्टा के साथ शराब पीते युवक का फोटो वायरल, जानें थरथरी थानेदार का खेला

नालंदा जिला दंडाधिकारी ने इन 48 अभियुक्तों पर लगाया सीसीए

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker