चंडीगाँव-जवारथरथरीनालंदाफीचर्डहिलसा

नालंदा के इस सुशीला चमेली आयुर्वेदिक अस्पताल की हालत देखिए!

चंडी (नालंदा दर्पण)। थरथरी प्रखंड के भतहर गांव स्थित सुशीला चमेली आयुर्वेदिक अस्पताल आज एक दर्दनाक हकीकत का गवाह बना हुआ है। यह भवन कभी लोगों की सेहत का आधार था। लेकिन अब एक तबेला में तब्दील हो चुका है।

इसकी जर्जर दीवारों और टूटी-फूटी छत के बीच ग्रामीण अपनी गाय-भैंस और बकरियों को बांधते नजर आते हैं। इस अस्पताल में दशकों से किसी डॉक्टर की तैनाती नहीं हुई है। इस कारण यह भवन उपेक्षा का शिकार हो गया।

करीब 30 डिसमिल रकबे में फैले इस परिसर पर अतिक्रमण की मार भी पड़ी है और चारों ओर अव्यवस्था का मंजर दिखाई देता है। कुछ साल पहले विधायक ने विधानसभा में इस मुद्दे को उठाया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

ग्रामीणों का कहना है कि यह अस्पताल कभी उनके लिए उम्मीद की किरण था, लेकिन आज यह स्थिति देखकर उनकी निराशा साफ झलकती है।

क्या यह महज एक इमारत की कहानी है या यह हमारे स्वास्थ्य ढांचे की बड़ी तस्वीर को दर्शाता है? क्या समय रहते इसकी सुध ली जा सकती है या यह भवन इतिहास के पन्नों में दफन हो जाएगा?

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.