बिहारशरीफ में ‘स्मार्ट लापरवाही’ से स्कूल की दीवार गिरी, कई जख्मी, दो गंभीर

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ नगर अवस्थित लहेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ी पहाड़ी हाई स्कूल में निर्माण के दौरान बाउंड्री वॉल गिरने से हुए हादसे में कई लोग जख्मी हो गए। इस घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। घायलों को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

खबरों के अनुसार बड़ी पहाड़ी हाई स्कूल स्मार्ट स्कूल का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस बीच बीती देर रात बारिश होने की वजह से पुरानी दीवार भरभरा कर गिर गयी, जिसमें कई लोग दब गये।

हादसे के शिकार हुए लोगों की पहचान सैलून दुकानदार वीरेंद्र ठाकुर और दूसरा मछली व्यवसाय मो. शहाबुद्दीन के तौर पर हुआ। दोनों घायलों की स्थिति नाज़ुक बनी हुई है। हादसे में किसी तरह बचकर निकले एक शख्स ने घटना की जानकारी लोगों को दी।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम अभिषेक पलासिया, बीडीओ अंजन दत्ता सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची और राहत-बचाव का कार्य में जुट गई।

पहले स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए भेजा गया। घायलों को अस्पताल में भेजने के बाद राहत-बचाव दल ने दीवार का मलबा हटाना शुरू किया।

इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी रोष देखा जा रहा है। लोगों की शिकायत है कि निर्माण कार्य के दौरान लापरवाही बरतने के कारण हादसा हुआ है।

पैसों की लेनदेन के विवाद में बी फार्मा के छात्र को गोली मारी

चिकसौरा थाना पुलिस ने किया मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, 3 धंधेबाज गिरफ्तार

अचानक खलिहान में लगी आग में 12 बीघा खेत की फसल राख

हिलसा नगर में अधिवक्ता लिपिक को मारकर फंदा से लटका दिया

राजगीर एयरपोर्ट निर्माण की प्रशासनिक तैयारी में तेजी, जमीन की पैमाइश शुरु

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker